फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: FIR Demanded Against Anurag Kashyap for Alleged Anti-Brahmin Remarks

Indore News: अनुराग कश्यप का पुतला नदी में बहाया, पुलिस में शिकायत दर्ज, फिल्म रोकने की मांग

Sat, 19 Apr 2025 05:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 19 Apr 2025 05:51 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नीरज का आरोप है कि अनुराग ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे उनकी धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
Indore News: FIR Demanded Against Anurag Kashyap for Alleged Anti-Brahmin Remarks
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@anuragkashyap10

विस्तार

इंदौर के नीरज याग्निक ने मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। याग्निक ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में देश में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में वक्फ बोर्ड को लेकर चर्चा जारी है और पश्चिम बंगाल की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे समय में अनुराग कश्यप की एक टिप्पणी को याग्निक ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ निम्न स्तरीय और आपत्तिजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी देशद्रोह, राष्ट्रद्रोह और धर्मद्रोह की श्रेणी में आती है। याग्निक ने कहा, "ब्राह्मण समाज जन्म से लेकर मृत्यु तक समस्त हिंदू समाज के कर्मकांडों में साथ देता है। मेरी भावनाएं इसलिए आहत हुई हैं क्योंकि मैं सबसे पहले एक देशभक्त भारतीय हूं, फिर हिंदू और फिर ब्राह्मण।"
विज्ञापन


Indore News: अरिजीत सिंह का लाइव शो 7 बजे से, 50 से अधिक बैक डांसर और हजारों फैंस का धमाल
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से करेंगे मांग, फिल्म 'फुले' की रिलीज रोकने की अपील  
नीरज याग्निक ने कहा कि वे सभी धर्मों और समाज के लोगों से अपील करते हैं कि जो देश को तोड़ने की मानसिकता रखते हैं, उनके खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने संबंधित टिप्पणी को लेकर एफआईआर के लिए शिकायत की है और उन्हें पूरा विश्वास है कि जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। याग्निक ने मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र भेजा है। उनका कहना है कि अनुराग कश्यप की फिल्म 'फुले' को लेकर विवाद हुआ है, और यदि इस फिल्म के माध्यम से समाज में वर्षों पुरानी बातों को नए रूप में पेश कर गलतफहमियां या दंगे भड़काने की कोशिश की जाती है, तो इस फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज होने से रोका जाना चाहिए। याग्निक ने कहा कि वे इस मामले को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के संज्ञान में भी लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में विरोध प्रदर्शन, नदी में बहाया गया अनुराग कश्यप का पुतला 
इंदौर में श्री परशुराम सेना ने अनुराग कश्यप के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने निर्देशक का पुतला बनाकर कान्ह नदी में बहा दिया। परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि अनुराग कश्यप की ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी उनकी "गंदी मानसिकता" को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति गंदे नाले के पानी में ही बहाने योग्य है। साथ ही, शुक्ला ने पुलिस से अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

शिकायत मिली है, जांच कर रहे हैं 
इस पूरे मामले में इंदौर पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने जानकारी दी कि उन्हें नीरज याग्निक द्वारा एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि शिकायत के सभी तथ्यों को संज्ञान में लिया गया है और थाना प्रभारी को इस पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। मिश्रा ने बताया कि सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed