फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news FDA raids godown seizes adulterated fennel and substandard poppy seeds

Indore News: 900 किलो मिलावटी सौंफ, 400 किलो खसखस, इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Sun, 16 Nov 2025 08:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 16 Nov 2025 08:31 PM IST
सार

Indore News: इंदौर प्रशासन और खाद्य विभाग ने जवाहर मार्ग स्थित जयश्री मर्चेंट के एक बिना लाइसेंस वाले गोदाम पर छापा मारा। मौके से 900 किलो संदिग्ध रंगीन सौंफ और 400 किलो अमानक खसखस जब्त की गई। 

विज्ञापन
Indore news FDA raids godown seizes adulterated fennel and substandard poppy seeds
गोदाम को आगामी आदेश तक बंद करा दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जवाहर मार्ग वेयर हाउस रोड पर स्थित 'जयश्री मर्चेंट' के गोदाम पर औचक निरीक्षण किया। मौके पर भारी मात्रा में मिलावटी सौंफ और अमानक स्तर की खसखस का भंडार पाया गया, जिसे खाद्य विभाग ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


1300 किलो माल जब्त, गोदाम सील
अधिकारियों ने बताया कि प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमित गोगिया हैं। निरीक्षण के दौरान गोदाम में विक्रय हेतु रखी सौंफ और खसखस की प्रारंभिक जाँच की गई। जाँच में सौंफ में कृत्रिम रंग मिले होने और खसखस के अमानक स्तर के होने की आशंका पाई गई। इसके बाद टीम ने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए। मौके से लगभग 900 किलोग्राम सौंफ और 400 किलोग्राम खसखस को जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त फर्म के पास गोदाम का कोई खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन भी नहीं था, जिसके कारण गोदाम को आगामी आदेश तक बंद (सील) करा दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: चिटफंड घोटाले के पैसे से खोली थी आतंकियों की यूनिवर्सिटी, जवाद के खिलाफ जांच तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इन नमूनों की विश्लेषण रिपोर्ट मिलने के बाद फर्म के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घर पर ऐसे करें मिलावटी सौंफ-खसखस की पहचान
विभाग ने उपभोक्ताओं को असली और नकली सौंफ-खसखस की पहचान करने के आसान तरीके भी बताए हैं:
सौंफ: सौंफ को हाथ में लेकर रगड़ें। यदि हाथ में बहुत गहरा हरा रंग आता है, तो इसमें कलर की मिलावट हो सकती है। हल्का हरा रंग प्राकृतिक होता है।
खसखस: इसे पानी से भरे पारदर्शी गिलास में डालें। शुद्ध खसखस तली में बैठ जाएगी, जबकि इसमें मिली अशुद्धियां तैरने लगेंगी और पानी का रंग भी दूधिया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed