फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news eye donations on diwali

Indore News: दीपावली पर 6 लोगों को मिली नेत्रज्योति, पूजा छोड़ बुझती आंखों में जलाए आशा के दीप

Tue, 21 Oct 2025 04:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 21 Oct 2025 04:19 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में दीपावली की रात मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। जब शहर लक्ष्मी पूजन में व्यस्त था, तब 3 परिवारों ने अपने परिजनों के निधन के बाद नेत्रदान किया। मुस्कान ग्रुप के सहयोग से  6 जरूरतमंद लोगों की जिंदगी में रोशनी आएगी।

विज्ञापन
indore news eye donations on diwali
नेत्रदान से दिया नया जीवन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में दीपावली की रात मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। जब पूरा शहर दीयों की रोशनी से जगमगा रहा था और हर घर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना में मग्न था, उसी समय शहर के परोपकारी नागरिकों ने तीन परिवारों के सहयोग से 6 लोगों को नेत्रज्योति देने का महान कार्य संपन्न किया।
विज्ञापन


पूजा छोड़कर सेवा में जुटे
मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के संदीपन आर्य ने बताया कि दीपावली की रात को मुस्कान ग्रुप और आई बैंक को इस संबंध में फोन आए। सूचना मिलते ही सेवादार अपने घर-परिवार और पूजा-पाठ को बीच में छोड़कर तुरंत इस पुनीत कार्य के लिए निकल पड़े। उनका यह कदम किसी के जीवन से अंधकार को स्थायी रूप से मिटाने वाला था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में दीपावली की धूम- दीपों से सजे घर-आंगन, आतिशबाजी से आकाश हुआ रंगीन
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन परिवारों ने पेश की मिसाल
कार्तिक अमावस्या की इस रात को कमलादेवी बागजई, अनुराधा व्यास और प्रकाशचन्द्र जैन का निधन हो गया था। इन तीनों के परिवारों ने दुःख की इस घड़ी में भी नेत्रदान करने का निर्णय लेकर मानवता के लिए एक महान उदाहरण प्रस्तुत किया। चोइथराम हॉस्पिटल और राऊ शिवसागर कॉलोनी से आए इन फोनों ने यह साबित कर दिया कि सबसे बड़ी पूजा वही है, जो किसी बुझती आंख में आशा का नया दीप जला दे। इन तीन दानदाताओं के नेत्रों से अब 6 जरूरतमंद लोगों को दुनिया देखने की रोशनी मिलेगी।


कल पूरी होगी प्रक्रिया
जीतू बगानी ने बताया कि कल 6 लोगों को कार्निया प्रत्यारोपित करने की प्रक्रिया पूरी का जाएगी। इसके बाद वे फिर से ठीक तरह देख सकेंगे। ग्रुप के द्वारा लंबे समय से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और उसी का परिणाम है कि अब लोग जागरूक होने लगे हैं। तुरंत परिजन के जीवन त्यागने के बाद में फोन कर देते हैं और नेत्रदान करवाते हैं। 

देर रात 1:30 बजे तक चली प्रक्रिया
सेवा के इस अवसर पर सेवादार जीतू बगानी और उनकी पूरी टीम पूरी तत्परता से जुटी रही। नंदलाल खतुरिया, नवीन लखमानी, डॉ उत्तम जैन और दीपेश व्यास ने इस पूरे कार्य में समन्वय स्थापित किया। वहीं, जीतू बगानी और एमके इंटरनेशनल आई बैंक की निवेदिता गोयल ने तकनीकी कार्यों को संभाला। पूरी टीम नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न कराकर देर रात 1:30 बजे वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed