फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Diwali celebrations in Indore - homes and courtyards decorated with lamps, fireworks colour the sky

Indore: इंदौर में दीपावली की धूम- दीपों से सजे घर-आंगन, आतिशबाजी से आकाश हुआ रंगीन

Mon, 20 Oct 2025 08:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Oct 2025 08:33 PM IST
सार

दीपावली की तैयारियां घरों में सुबह से होने लगी थी। दरवाजे पर नए वंदनवार, आम के पत्तों की सजावट से लेकर शाम को बनने वाले व्यंजनों की तैयारी शामिल थी। दोपहर में आंगन में रंगोली बनाई गई । फिर शुरू हुआ सजने-संवरने का दौर। फिर महालक्ष्मी पूजन हुआ।

विज्ञापन
Indore: Diwali celebrations in Indore - homes and courtyards decorated with lamps, fireworks colour the sky
इंदौर में धूमधाम से दीपावली मनाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में दीपावाली का त्यौहार हर्षोल्लास से सोमवार को मनाया गया। घरों व संस्थानों में लक्ष्मीपूजन शुभ मुर्हूत में हुआ। दीपों से घर आंगन सजे, फिर पटाखे छोड़े। दीपावली की रौनक से इंदौर झिलमिलाता रहा। घर आंगन हो या इमारतें, सब रोशनी से नहाए हुए हैं। दीपों से दमक रहे थे।

विज्ञापन

 

दीपावली की तैयारियां घरों में सुबह से होने लगी थी। दरवाजे पर नए वंदनवार, आम के पत्तों की सजावट से लेकर शाम को बनने वाले व्यंजनों की तैयारी शामिल थी। दोपहर में आंगन में रंगोली बनाई गई । फिर शुरू हुआ सजने-संवरने का दौर। फिर महालक्ष्मी पूजन हुआ। अमावस्या दोपहर 3.44 बजे प्रारंभ हो गई थी। प्रदोषकाल में रात 8.27 तक महाललक्ष्मी पूजन हुआ। पारंपरिक परिधानों में घर के बड़े बुर्जुगों ने लक्ष्मीपूजन किया। फिर घर आंगन को दीपकों से सजाया। घर का हर कोना रोशन रहा।

विज्ञापन

 

मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। शहर के महालक्ष्मी मंदिर राजवाड़ा, उषा नगर और हरसिद्धि में भक्तों ने दर्शन किए। दीपावली की एक-दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा कराया।इंदौर में दीपोत्सव पर पलासिया चौराहे पर माँ लक्ष्मी जी को विराजित किया,आकर्षक रोशनी के साथ साज-सज्जा की गई। जिसे देखने के लिए लोग काफी संख्या में जुटे।

विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के बाजारों व टाउनशिपों में लोगों ने मिलकर दीपावली मनाई। मराठी परिवारों में घर पर महिलाएं एकत्र हुई और हल्दी-कुमकुम लगाया। अनारसे, करंजी के पारंपरिक व्यंजनों से मुंह मीठा कराया।


रात आठ बजे से पटाखे छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। शहर के सरकारी संस्थानों में भी महालक्ष्मी पूजन हुआ। नगर निगम के लेखा विभाग में दोपहर में महालक्ष्मी पूजन मेयर पुष्यमित्र भार्गव व निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने किया। पुलिस विभाग में भी महालक्ष्मी पूजन हुआ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed