फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Experts say metro not needed yet, urge focus on public transport to ease city traffic woes

Indore News: इंदौर के ट्रैफिक संकट पर बोले विशेषज्ञ- अभी मेट्रो की जरूरत नहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर दें जोर

Sat, 24 Jan 2026 06:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 06:03 PM IST
सार

इंदौर के बिगड़ते ट्रैफिक सिस्टम और उसके व्यावहारिक समाधान को लेकर शहर में मंथन शुरू हो गया है। विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि समस्या का हल केवल सड़कें बढ़ाने से नहीं, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लोगों की सोच बदलने से निकलेगा।

विज्ञापन
Indore News: Experts say metro not needed yet, urge focus on public transport to ease city traffic woes
इंदौर के बिगड़ते ट्रैफिक सिस्टम को लेकर प्रेस क्लब में परिचर्चा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'इंदौर के यातायात की बेहाली और समाधान' विषय को लेकर प्रेस क्लब और संस्था सेवा सुरभि ने एक परिचर्चा का आयोजन किया, जिसमें बेंगलुरु से आए यातायात विशेषज्ञ आशीष वर्मा ने कहा कि अभी इंदौर और भोपाल को मेट्रो की आवश्यकता ही नहीं है। भविष्य में जब यह चलेगी तो ज्यादा यात्री नहीं मिलेंगे। ट्रैफिक मैनेजमेंट में पुलिस की कोई भूमिका कई देशों में नहीं है। 

विज्ञापन


महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हमारे शहर में जनसंख्या का दबाव है। वाहन लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों में जागरूकता भी बढ़ाना पड़ेगी। वे यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर नजर रखते हैं। ट्रैफिक को ठीक करने के लिए सुविधाजनक पब्लिक ट्रांसपोर्ट जरूरी है। कारें बढ़ेंगी तो प्रदूषण भी बढ़ेगा। अच्छी जीवनशैली में हवा और पानी सबसे पहली आवश्यकता है लेकिन वो ही ठीक नहीं मिल रहा है।  इंदौर में बीआरटीएस इसलिए फेल हुआ क्योंकि उस पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई, फीडर रूट पर ध्यान नहीं दिया। बसों का नेटवर्क बढ़ाना होगा। कारों की संख्या कम करने पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain Simhastha: 7 रेलवे स्टेशन से सिंहस्थ में सीधे एंट्री, मप्र के 14 स्टेशनों का होगा विकास
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आने वाले 25 साल के हिसाब से इंदौर के ट्रैफिक की प्लानिंग होना चाहिए। इसके लिए विशेषज्ञ की मदद ली जाएगी। अतुल शेठ ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या को लेकर बहुत बात हो गई। अब समाधान पर बात होना चाहिए। शहर के बिगड़े ट्रैफिक को सुधारना अब जरूरी हो गया है।
 
पत्रकार अमित मंडलोई ने कहा कि ट्रैफिक को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी लेना होगी। हमें शहर को जागरूक करना होगा। इंदौर की सामूहिकता में बदलाव लाने की ताकत है। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अरविंद तिवारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed