{"_id":"686a0dc48cd1be43f007d887","slug":"indore-news-eicher-vehicle-overturns-on-overbridge-at-2-am-9-injured-speeding-suspected-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रात 2 बजे खौफनाक हादसा, ओवरब्रिज पर पलटी बस, 9 घायल, एक नीचे दब गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रात 2 बजे खौफनाक हादसा, ओवरब्रिज पर पलटी बस, 9 घायल, एक नीचे दब गया
Sun, 06 Jul 2025 01:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:16 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के एमआईजी और खजराना ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब 2 बजे एक निजी कंपनी का आयशर वाहन पलट गया। बताया गया है कि वाहन की तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ा और बस पोल से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के एमआईजी और खजराना इलाके के बीच बने ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब 2 बजे एक निजी कंपनी का आयशर वाहन पलट गया। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हादसा किन कारणों से हुआ।
Indore Moharram: होलकर महाराज ने शुरू की इंदौर मोहर्रम परंपरा, आज भी राजवाड़ा के चक्कर लगाता है सरकारी ताजिया
मोड़ पर बिगड़ा नियंत्रण, पोल से टकराई बस
एमआईजी थाना पुलिस के अनुसार, आयशर वाहन (क्रमांक MP09DQ8083) बंगाली चौराहा की तरफ से रोबोट चौराहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पलट गई और एक खंभे से जा टकराई। बस में सवार सभी यात्री झटके से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एक यात्री फंसा रहा बस के नीचे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान एक व्यक्ति बस के नीचे दब गया था। उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद बस को ऊपर उठाकर व्यक्ति को बाहर निकाला गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
ओवरस्पीड बना हादसे की वजह
हादसे की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन की अत्यधिक गति इसका प्रमुख कारण थी। बताया जा रहा है कि इस ओवरब्रिज पर दोनों ओर से वाहनों की रफ्तार आमतौर पर काफी तेज रहती है। तेज गति और मोड़ पर नियंत्रण न रख पाने के कारण यह दुर्घटना घटी। पुलिस अब वाहन चालक से भी पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।