{"_id":"67407a2cb0cbe299050b09cb","slug":"indore-news-dulha-dulhan-love-marriage-affiare-relationship-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मंडप में दुल्हन की जमकर पिटाई, प्रेमिका बोली तेरा दूल्हा मेरे साथ संबंध में, बच्चा किसका पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मंडप में दुल्हन की जमकर पिटाई, प्रेमिका बोली तेरा दूल्हा मेरे साथ संबंध में, बच्चा किसका पता नहीं
Fri, 22 Nov 2024 09:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 22 Nov 2024 09:56 PM IST
सार
Indore News: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस अब प्रेमिका के बयान का इंतजार कर रही, दुल्हन ने शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
थाने पहुंची दुल्हन, दूल्हे को भी बुलाया गया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक अप्रत्याशित घटना घटी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दलाल बाग में आयोजित इस विवाह समारोह में एक जोड़ा, निलेश यादव और सपना चौहान, अपने परिवार की रजामंदी से शादी कर रहा था। विवाह की रस्में चल रही थीं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में हवन पर बैठे हुए थे। इसी दौरान, रुक्मणी होल्कर नाम की एक युवती समारोह स्थल पर पहुंची और सीधे दुल्हन के पास जाकर उसके साथ मारपीट करने लगी।
रुक्मणी बोली दूल्हे से मेरे संबंध, कई साल से साथ रह रहे
रुक्मणी का दावा था कि वह दूल्हे की प्रेमिका है और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध हैं। उसने इस शादी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। इस अप्रत्याशित घटना से विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। रुक्मणी ने यह भी आरोप लगाया कि दूल्हा उसके साथ धोखा कर रहा है। इस विवाद के बाद दुल्हन सपना चौहान ने मंडप छोड़ दिया और सीधे मल्हारगंज थाने पहुंचकर रुक्मणी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
बच्चा होने के भी आरोप
शिकायत दर्ज करने के दौरान सपना ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाली महिला, रुक्मणी, दूल्हे की दोस्त ही नहीं बल्कि उसके दोस्त की पत्नी भी है। सपना ने बताया कि निलेश का रुक्णी से एक बच्चा भी है। इस घटना से वह आहत है और उचित कार्रवाई की मांग कर रही है। पुलिस के अनुसार, दूल्हा निलेश यादव भी इस दौरान थाने पहुंच गया और अपनी ओर से स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश की। निलेश और रुक्मणी दोनों बालदा कॉलोनी के निवासी हैं और एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।
विज्ञापन
रुक्मणी नहीं पहुंची थाने
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रुक्मणी के आरोपों में कितनी सच्चाई है। वहीं, रुक्मणी अब तक थाने नहीं पहुंची है, जिससे पुलिस को उसका पक्ष जानने में परेशानी हो रही है। इस विवाद ने सामूहिक विवाह समारोह में बाधा डाल दी और वहां मौजूद लोग इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध रह गए।
सरकारी कार्यक्रम की भद्द पिट गई
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की बातें सुनने और सबूतों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित शादी समारोह की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। फिलहाल, सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि पुलिस की जांच में क्या खुलासा होता है और मामले का समाधान कैसे होता है।