फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Door to door garbage collection and segregation was the turning point of Surat, equalized with In

Indore News: कचरा संग्रहण और छंटाई बना सूरत का टर्निंग पाइंट, कमजोरी को ताकत बना इंदौर से की बराबरी

Fri, 12 Jan 2024 07:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 Jan 2024 07:34 PM IST
सार

सूरत मेयर दक्षेश ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग के लिए सबसे पहला कदम हमारा कमजोर रहता था। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रीगेशन में लोगों की जागरुकता की कमी के कारण सूरत बेहतर नहीं कर पाता था

विज्ञापन
Indore News: Door to door garbage collection and segregation was the turning point of Surat, equalized with In
देश के सबसे साफ शहरों में इंदौर के साथ सूरत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इस बार इंदौर के साथ ही सूरत ने भी देश में स्वच्छता में पहला स्थान पाया है। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में इंदौर लगातार सातवीं बार नंबर वन रहा और सूरत पहली बार संयुक्त रूप से यह मुकाम पाने में सफल रहा। पिछले स्वच्छता रैंकिंग यानी 2022 में काफी कम अंकों से पिछड़े सूरत ने इस बार अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और इंदौर के करीब आ गया।

विज्ञापन

इंदौर के साथ स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान पर आने वाले सूरत के मेयर दक्षेश मेवानी ने शुक्रवार को उजाला से विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह सूरत ने इंदौर की बराबरी की। दक्षेश ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग के लिए सबसे पहला कदम हमारा कमजोर रहता था। घर घर कचरा संग्रहण और कचरे की घर से छंटाई में लोगों की जागरूकता की कमी के कारण सूरत बेहतर नहीं कर पाता था।
विज्ञापन


रहवासी संघों को गोद लिया
सूरत के मेयर मेवानी ने बताया कि पिछले साल हमने सूरत के 30 वार्डों के रहवासी संघों को पार्षदों और अफसरों ने गोद दिया और वहां लगातार बैठकें, जागरूकता रैलियों से सफाई को जन आंदोलन बनाया। पिछली बार सूरत की कचरा मुक्त शहर में फाइव स्टार रेटिंग थी, इस बार सेवन स्टार रेटिंग हासिल की। इस साल स्वच्छ भारत मिशन ने 'वेस्ट टू वेल्थ' की थीम रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह सूरत ने ज्यादा अंक पाए
मेवानी ने बताया कि छह तरीके से कचरा कलेक्शन में सूरत ने इंदौर से ज्यादा अंक पाए। इंदौर को इस श्रेणी में 98.13 प्रतिशत अंक मिले तो सूरत ने 98.38 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गार्बेज फ्री सिटी में दोनों शहरों की सेवन स्टार रेटिंग प्राप्त की। मेयर मेवानी का कहना है कि हमने कचरे के रिसाइकल और रियूज के लिए प्लांट लगाए हैं। गीले कचरे से सीएनजी का प्लांट इस साल शुरू हो जाएगा। इस साल भी स्वच्छता रैंकिंग में हमारा दावा मजबूत रहेगा।

सूरत की बदली तस्वीर

  • इंदौर की तरह जीरो डस्टबिन सिटी बनाया, कचरा सड़कों पर नजर नहीं आता।
  •  सूरत में भी इंदौर की तरह अलग-अलग छह तरीके से कचरा संग्रहित होता है और सीधे प्रोसेसिंग प्लांट तक जाता है।
  •  शहर की सड़कों, चौराहों पर वॉल पेटिंग, सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई होती है।
  •  कचरे के रियूज के लिए अलग-अलग प्लांट लगाए गए है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed