फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News dog bite other animal cases

Indore News: आवारा कुत्तों ने 30 दिन में 3,997 को काटा, बिल्ली, चूहे और बंदरों ने भी शिकार बनाया

Sun, 12 Oct 2025 12:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है, जहां सिर्फ सितंबर माह में 3,997 लोगों को कुत्तों ने काटा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस साल अप्रैल से सितंबर तक छह महीनों में 29,575 लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
Indore News dog bite other animal cases
dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। अकेले पिछले महीने, यानी सितंबर में 3 हजार से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पुलिस का बड़ा एक्शन, जाल में फंसी 'अफीम वाली कार', दो गिरफ्तार
विज्ञापन


सितंबर माह के डराने वाले आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर के 30 दिनों में इंदौर जिले में 3,997 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा। यह आंकड़ा सिर्फ हुकुमचंद पॉली क्लिनिक (लाल अस्पताल) में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने आए मरीजों का है। इन घटनाओं की पुष्टि करते हुए सीएमएचओ डॉक्टर माधव हसानी ने बताया कि पूरे जिले में सितंबर माह में कुल 4,587 लोग जानवरों के काटने के शिकार बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते ही नहीं, अन्य जानवर भी बन रहे खतरा
लाल अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, कुत्तों के अलावा अन्य जानवरों के हमले भी बढ़े हैं। सितंबर में 294 लोगों को बिल्लियों ने, 211 को चूहों ने और 60 लोगों को बंदरों ने अपना निशाना बनाया। इसके अलावा 29 लोग अन्य जीव-जंतुओं के काटने से घायल हुए। कुल मिलाकर सिर्फ एक अस्पताल में 4,591 से ज्यादा लोग जानवरों के हमले के बाद इलाज के लिए पहुंचे।

छह महीने में 29 हजार से ज्यादा पीड़ित
मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीनों (1 अप्रैल से 30 सितंबर 2025) में इंदौर जिले में 29,575 लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। यह आंकड़े शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और उससे पैदा हो रहे खतरे की ओर स्पष्ट इशारा करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed