फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Doctor Duped of ₹50 Lakh in Investment Scam, Police Hunt for Accused

Indore News: निवेश के नाम पर डॉक्टर से 50 लाख की ठगी, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Thu, 06 Mar 2025 10:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 06 Mar 2025 10:08 PM IST
सार

Indore News: आरोपी अंशुमन त्रिपाठी और अभिषेक चौरसिया ने डॉक्टर को 11 करोड़ रुपए का रिटर्न देने का झांसा देकर पैसे हड़प लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है।

विज्ञापन
Indore News Doctor Duped of ₹50 Lakh in Investment Scam, Police Hunt for Accused
what is cyber scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रावजी बाजार में पुलिस ने एक डॉक्टर से ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों ने निवेश के नाम पर डॉक्टर को 50 लाख रुपए का लालच देकर ठग लिया। पुलिस इस मामले में मुंबई और उज्जैन के आरोपियों की तलाश कर रही है। रावजी बाजार पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण कुमार मते, जो बी कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड के निवासी हैं, की शिकायत पर अंशुमन त्रिपाठी (निवासी सरजू अपार्टमेंट, कलिना मिलिट्री कैंप, मथुरादास कॉलोनी, मुंबई) और अभिषेक चौरसिया (निवासी महावीर नगर, उज्जैन) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


इस तरह हुई ठगी
पुलिस के अनुसार, डॉक्टर प्रवीण की पहचान फरवरी 2024 में अंशुमन त्रिपाठी से हुई थी। अंशुमन ने खुद को पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस का एडवाइजर बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया। उसने डॉक्टर को एक ग्रुप में जोड़कर योगेश नामक व्यक्ति से संपर्क कराया और ऑर्बिट मॉल में ऑफिस होने का दावा किया। डॉक्टर ने पहले निवेश करने से इंकार कर दिया और सिर्फ मार्केट पर नजर रखने की बात कही। इसके जवाब में अंशुमन ने 7,000 रुपए मासिक शुल्क मांगा, जिसे डॉक्टर ने 12 फरवरी 2024 को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। बाद में अंशुमन ने डॉक्टर को 50 लाख रुपए निवेश करने पर 10 जून 2024 तक 11 करोड़ रुपए रिटर्न देने का वादा किया। उसने यह भरोसा दिलाया कि वह उनकी राशि क्रूड ऑयल और कॉपर में निवेश करेगा।  
विज्ञापन


किश्तों में ट्रांसफर किए 50 लाख रुपए
डॉक्टर ने इस योजना में पैसे लगाने का निर्णय लिया और अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। एक बार में 18 लाख रुपए नकद मंगवाकर अभिषेक को भेजे गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति से 5 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों से डॉक्टर से पैसे लेना जारी रखा और धीरे-धीरे कुल 50 लाख रुपए ठग लिए। जब डॉक्टर प्रवीण को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। यह मामला फायर ब्रिगेड परिसर से शुरू हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के नाम और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed