फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news digvijay singh waqf board property dispute

Indore News: वक्फ बोर्ड की जमीन के मामले में दिग्विजय को नोटिस, भाजपा नेता ने मांगे मानहानि के दस करोड़ रुपए

Fri, 16 Aug 2024 09:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 16 Aug 2024 09:34 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लेटर लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे नाराज भाजपा नेता ने उन्हें नोटिस भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
indore news digvijay singh waqf board property dispute
दिग्विजय सिंह - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष नासिर शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। मामला वक्फ बोर्ड की जमीन पर फेसबुक पोस्ट करने का है। 
विज्ञापन


कैसे शुरू हुआ विवाद
दिग्विजय सिंह ने 12 अगस्त को वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों की जांच के लिए लेटर लिखा। उन्होंने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और केन्द्रीय वक्फ परिषद के अध्यक्ष किरेन रिजिजू को लेटर लिखकर कहा कि जिला वक्फ कमेटी इंदौर के सचिव साजिद रोयल का शिकायती पत्र इसमें संलग्न है। उन्होंने इंदौर बाइपास स्थित कोकिला बेन हॉस्पिटल और एडवांस एकेडमी से लगी मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन पर नासिर शाह और अन्य के द्वारा बाउंडरी वॉल बना कर कब्जा करने की शिकायत की है। जमीन का केस उच्च न्यायालय में चल रहा है। कोर्ट ने स्टे देते हुए स्थिति यथावत रखने के आदेश दिए हैं। स्टे के बावजूद नासिर शाह और अन्य द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सामाजिक तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। मामले में निर्माण रोकने और कोर्ट की अवहेलना करने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे के एक पदाधिकारी द्वारा भी हस्तक्षेप कर दबाव बनाया जा रहा है। एक तरफ केंद्र सरकार वक्फ प्रॉपर्टी प्रबंधन को लेकर संसद में बिल ला रही है, वहीं उनके समर्थक कब्जा करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। शिकायत की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से जांच करवाई जाए। यह लेटर लिखने के बाद उन्होंने इसे फेसबुक आईडी पर भी पोस्ट कर दिया। लसूड़िया थाने में 10 अगस्त को कमेटी सचिव ने आवेदन दिया है और नासिर शाह के द्वारा किए जा रहे कब्जे को रोकने का निवेदन भी किया है। दिग्विजय सिंह ने लेटर में इसकी भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


दस करोड़ नहीं दिए तो कोर्ट केस होगा
अब नासिर शाह का कहना है कि पूरे मामले को दिग्विजय सिंह ने जांच से पहले सार्वजनिक किया और सोशल मीडिया पर नाम भी पोस्ट कर दिए। इसलिए मानहानि का लीगल नोटिस दिया गया है। नोटिस में तीन दिन के अंदर अखबारों में खेद प्रकाशित करवाने की बात भी कही है। इसके साथ दस करोड़ रुपए मानहानि के एवज में देने के लिए कहा है। यह भी कहा है कि ऐसा नहीं किया गया तो कोर्ट केस किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed