फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news dcp vinod meena farewell party video viral with fireworks and throne gift

Indore News: डीसीपी की आलीशान विदाई पार्टी, आतिशबाजी, सिंहासन और लग्जरी गाड़ियों ने चौंका दिया

Wed, 27 Aug 2025 07:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 27 Aug 2025 07:24 PM IST
सार

Indore News: जोन-1 डीसीपी रहे विनोद मीणा की विदाई पार्टी का वीडियो वायरल हो गया है। पूरे पुलिस महकमे में इस आलीशान विदाई समारोह की चर्चा है और इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन
indore news dcp vinod meena farewell party video viral with fireworks and throne gift
डीसीपी विनोद मीणा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के जोन-1 के डीसीपी रहे विनोद मीणा के विदाई समारोह का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आनंदम रिसोर्ट (तेजाजी नगर बायपास) में आयोजित इस फेयरवेल पार्टी में भव्य आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया गया। फूलों की रस्सी से गाड़ी खींची गई और उन्हें सिंहासन गिफ्ट किया गया। इस आलीशान पार्टी की अब पूरे पुलिस महकमे में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


आतिशबाजी के साथ एंट्री और विदाई
सूत्रों के अनुसार, पार्टी में जोन-1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा, तेजाजी नगर, गांधी नगर और मल्हारगंज एसीपी मौजूद रहे। जोन के सभी थाना प्रभारी और सिपाही भी इसमें शामिल हुए। डीसीपी मीणा का स्वागत फूल-मालाओं और बुके से किया गया। खास बात यह रही कि उनकी एंट्री और विदाई दोनों ही मौकों पर जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारियों ने मिलकर किया आयोजन
जानकारी के मुताबिक, इस आयोजन का जिम्मा जोन-1 के सभी थाना प्रभारियों ने मिलकर उठाया था। डीसीपी मीणा को इंदौर से विदाई देने के लिए खुफिया विभाग के कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन हुई आधिकारिक विदाई
पार्टी का वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है, लेकिन अब तक किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इस भव्य समारोह के अगले दिन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और अन्य अधिकारियों ने डीसीपी विनोद मीणा और डीसीपी ऋषिकेश मीणा को प्रशासनिक तौर पर अलग से विदाई दी थी। दोनों अधिकारियों ने यह पल अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया था।


मंदसौर में हुआ तबादला
डीसीपी विनोद मीणा का हाल ही में मंदसौर तबादला किया गया है। इससे पहले वह उज्जैन में भी पदस्थ रह चुके हैं। इंदौर में यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में भी वह पहले इंदौर में कार्यरत रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed