फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime police women security issue

Indore News: पुलिस कंट्रोल रूम में महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, जहर खाया

Fri, 13 Dec 2024 06:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 13 Dec 2024 06:07 PM IST
सार

Indore News: पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए महिला की जान बचाई। इलाज के लिए एमवाय भेजा जहां महिला खतरे से बाहर है।  
 

विज्ञापन
indore news crime police women security issue
महिला को बचाने की कोशिश करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में जहरीला पदार्थ खाकर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से उसे ऐसा करने से रोक लिया गया और तुरंत इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन


पति से परेशान है महिला
महिला प्रिया जायसवाल ने बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से परेशान है। उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है जिसके कारण वह मुझे छोड़ने का दबाव बना रहा है। महिला ने कई बार शिकायतें दर्ज कराई लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


महिला खतरे से बाहर
छोटी ग्वालटोली थाने के एसआई विजय ने बताया कि प्रिया जायसवाल (35) अपने पति गोलू के साथ हीरानगर में रहती है। उसने कहा है कि उसके मामले में सुनवाई नहीं हो रही है। इसी बात को लेकर वह रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची थी। यहां पर उसने पहले जहरीला पदार्थ खाया और फिर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस कंट्रोल रूम होने की वजह से वहां पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी थे जिनकी नजर तुरंत उस पर पड़ गई। उन्होंने महिला को आग लगाने से रोक लिया और फिर एमवाय अस्पताल भेज दिया। महिला की हालत अभी सामान्य है। पुलिस जांच कर रही है। उसने पति पर आरोप लगाए हैं, सभी के बयानों के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed