फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime murder wife husband

Indore News: पत्नी के चरित्र पर थी शंका, दोनों बेटियों के सामने बेरहमी से कर दी हत्या

Mon, 20 May 2024 04:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 May 2024 04:15 PM IST
सार

हत्या करने के बाद पांच घंटे तक बच्चियों को फोन तक नहीं करने दिया, पुलिस ने घर से ही किया गिरफ्तार। 
 

विज्ञापन
indore news crime murder wife husband
रचना उर्फ लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

चरित्र पर शंका की वजह से एक मैकेनिक ने अपनी पत्नी के बेरहमी से हत्या कर दी। अपनी दो बेटियों के सामने ही उसने पत्नी पर मूसल से कई वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से महिला की मौत हो गई। आरोपी पति महिला की छाती पर बैठ गया और जान जाने तक उसे मारता रहा। नाबालिग बेटियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी धमकाया। महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


घटना रविवार रात चंदन नगर इलाके की जवाहर टेकरी की है। पुलिस ने बताया कि यहां पर रहने वाले भरत पटेल ने पत्नी रचना उर्फ लक्ष्मी (42) की बेटियों के सामने ही हत्या कर दी। उसकी 11 और 13 साल की दोनों बेटियों ने अपनी मां को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन लेकिन वह नहीं रुका। उसने पत्नी को सिर पर मूसल से वारकर मार दिया। भरत खुद का गैराज चलाता है।
विज्ञापन


बेटियों ने मामा को बुलाया
पुलिस को बेटियों ने बताया कि पिता ने मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हमने कैलाश मामा को फोन करके बुलाया और फिर एम्बुलेंस से मां को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। पिता इसके बाद भी घर पर ही बैठे रहे और कहीं नहीं गए। फिर हमने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घंटे किसी को फोन तक नहीं करने दिया
डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। रविवार रात 9 बजे विवाद हुआ और इसके बाद वह पत्नी को पीटने लगा। बच्चियों ने बताया कि पिता ने मां को मारने के बाद रात 2.15 बजे तक किसी को फोन नहीं करने दिया। जैसे ही मौका मिला बच्चियों ने मामा को फोन किया और मां की हत्या की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed