{"_id":"683949f13825e8b0570e1669","slug":"indore-news-couple-consumes-poison-over-marriage-dispute-girl-dies-boy-critical-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की मौत, अस्पताल में हंगामा
Fri, 30 May 2025 11:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 30 May 2025 11:50 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में गुरुवार रात एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
प्रेमी युगल
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भंवरकुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
Indore News: डूब न जाए इंदौर, तुरंत शुरू करो तैयारी, महापौर ने दिए सख्त निर्देश, पिछली बार जैसे हालात न बनें
शादी को लेकर था विवाद, भाई ने लगाए गंभीर आरोप
भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 20 वर्षीय आयुषी के रूप में हुई है, जो तेजपुर गड़बड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका प्रेमी 25 वर्षीय कपिल ऑटो रिक्शा चलाता है। रिश्तेदार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। कपिल के भाई राहुल ने बताया कि रात करीब 10 बजे कपिल ने उसे फोन किया और बताया कि वह आयुषी के साथ है और मिलना चाहता है। जब दोनों मेरे पास पहुंचे, तो कपिल ने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। पहले मुझे विश्वास नहीं हुआ और मैंने कहा कि आयुषी के परिवार से बात की जाए।
विज्ञापन
इलाज के दौरान मौत, देवगुराड़िया में रोका गया ऑटो
राहुल ने कहा कि दोनों ने मेरी बात नहीं सुनी और कपिल और आयुषी ऑटो रिक्शा में रवाना हो गए, लेकिन मैंने एक और ऑटो लेकर उनका पीछा किया और देवगुराड़िया के पास उन्हें रोका। उस समय दोनों की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले आयुषी ने दम तोड़ा और शाम को कपिल ने भी दम तोड़ दिया।
परिवार में झड़प, शादी के लिए मांगे गए थे 3 लाख रुपए
आयुषी की मौत की खबर मिलते ही उसका परिवार अस्पताल पहुंचा। वहां स्ट्रेचर पर पड़े कपिल के साथ जमकर झूमाझटकी हुई, जिसे अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव कर शांत किया। आयुषी के परिजन उसका मोबाइल लेकर वहां से चले गए। कपिल के भाई राहुल ने आरोप लगाया कि आयुषी की मां शादी के खिलाफ थी और इसके लिए 3 लाख रुपए की मांग कर रही थी। इसी कारण दोनों मानसिक दबाव में थे। फिलहाल भंवरकुआ थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।