फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Heavy Rain Alert Prompts Emergency Meeting by Mayor Ahead of Monsoon

Indore News: डूब न जाए इंदौर, तुरंत शुरू करो तैयारी, महापौर ने दिए सख्त निर्देश, पिछली बार जैसे हालात न बनें

Fri, 30 May 2025 10:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 30 May 2025 10:00 AM IST
सार

Indore News: पिछले साल बारिश में इंदौर के कई हिस्से पूरी तरह से डूब गए थे। इस बार महापौर ने अधिकारियों को तुरंत योजना बनाने और जमीन पर काम शुरू करने के लिए कह दिया है। 
 

विज्ञापन
Indore News: Heavy Rain Alert Prompts Emergency Meeting by Mayor Ahead of Monsoon
महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इस साल मानसून के आगमन से पहले ही देश के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इंदौर में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मद्देनजर शहर में संभावित जलभराव और अव्यवस्था से निपटने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। महापौर ने कहा है कि तुरंत पूरी योजना बना लें ताकि समय रहते जरूरी तैयारियों की समीक्षा की जा सके।
विज्ञापन


एक साथ 2 इंच बारिश से ठहर जाता है शहर
जब इंदौर शहर में एक साथ 2 इंच बारिश होती है, तो सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। इन हालात में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर गाड़ियों का आना-जाना रुक जाता है और जो लोग अपनी गाड़ियों से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, उनकी गाड़ियां अक्सर बीच रास्ते में बंद हो जाती हैं। देश की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी में शामिल इंदौर में हर साल मानसून के दौरान ऐसी ही बदहाली देखने को मिलती है, जिससे नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन


इंदौर में भी पुणे जैसे हालात की आशंका
पिछले दो दिनों से पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों में मूसलधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इंदौर में भी इसी तरह की भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि पुणे जैसी स्थिति यहां उत्पन्न न हो। बारिश के कारण जनसुविधाओं पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग लगातार उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव की समीक्षा और निकासी पर होगा फोकस
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा बनाई गई एक टीम नगर निगम की गई तैयारियों की समीक्षा करेगी। विशेष रूप से यह जाना जाएगा कि पिछले साल किन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अधिक थी और उन स्थानों पर इस वर्ष क्या कदम उठाए गए हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि कई वर्षों बाद यह पहला मौका है जब मानसून के आगमन से पहले ही ऐसी विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस पहल का उद्देश्य है कि समय रहते हालात को संभाला जा सके और शहरवासियों को राहत दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed