फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Councilor Kalra attack accused hiding in Nepal, Jeetu also with them, 16 arrested so far

Indore News: पार्षद कालरा हमले के आरोपी नेपाल में छिपे, जीतू भी उनके साथ, अब तक 16 गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 12:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

पुलिस को पता चला है कि जीतू यादव के साथ अवि और अन्य आरोपी नेपाल में फरारी काट रहे है, हालांकि अभी इस केस में जीतू आरोपी नहीं बना है, लेकिन वह भी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शहर से गायब हो गया था। 

विज्ञापन
Indore News: Councilor Kalra attack accused hiding in Nepal, Jeetu also with them, 16 arrested so far
हमले के मामले में जीतू की पुलिस को तलाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले को 16 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक 40 में से सिर्फ 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर गठित एसआईटी का काम भी ठंडा पड़ा है। हमले का मुख्य आरोपी पुलिस पार्षद जीतू यादव का भाई अभिषेक उर्फ अवि भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पता चला है कि जीतू यादव के साथ अवि और अन्य आरोपी नेपाल में फरारी काट रहे है, हालांकि अभी इस केस में जीतू आरोपी नहीं बना है, लेकिन वह भी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शहर से गायब हो गया था। फरार कुछ आरोपियों के परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की है। उनके नेपाल में होने की जानकारी मिली है,हालांकि पुलिस को कोई दल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

16 लोग हो चुके है गिरफ्तार

हमले के 16 आरोपियों अभी तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में यहीं बताया कि जीतू के भाई अवि ने ही सबको इकट्ठा किया था और पार्षद कालरा के सिंधी काॅलोनी के निवास पर ले गया था। कालरा के नहीं मिलने पर उनके नाबालिग बेटे के साथ आरोपियों ने बदसलूकी की थी और घर में तोड़फोड़ भी की।


पांच दिनों तक तो पुलिस और भाजपा संगठन आपसी विवाद मानकर मामले को ज्यादा तूल देने से बचता रहा, लेकिन पार्षद के बेटे के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री यादव ने इसे गंभीरता से लिया और फिर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद तो जीतू को संगठन ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने भी महापौर परिषद सदस्य से यादव को हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed