फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Construction of three layer flyover on Indore bypass starts, work will be completed in two years

Indore News: इंदौर बायपास पर थ्री लेयर फ्लायओवर का निर्माण शुरू, दो साल में पूरा होगा काम

Mon, 08 Jan 2024 01:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 08 Jan 2024 01:43 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यह थ्री लेयर ब्रिज का निर्माण इसलिए कर रहा है,क्योकि यह देश के दो प्रमुख मार्गों का जंक्शन है। आगरा-मुबंई मार्ग के अलावा अहमदाबाद-नागपुर हाइवे भी इस जंक्शन से क्राॅस होगा। 

विज्ञापन
Indore News: Construction of three layer flyover on Indore bypass starts, work will be completed in two years
इंदौर बायपास पर ब्रिज का निर्माण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के बायपास पर एमआर-10 जंक्शन पर थ्री लेयर फ्लायओवर का निर्माण शुरू हो गया है। दो साल में फ्लायओवर का निर्माण पूरा होगा। यह देश का सबसे बड़ा पियर कैप बनाया जा रहा है। जिसकी चौड़ाई 27 मीटर रहेगी। इस पियर कैप के उपर ही गर्डर रखे जाते है।

विज्ञापन


जंक्शन पर इसके निर्माण की जरुरत इसलिए है,क्योकि फ्लायओवर की नीचे से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसका निर्माण साइट पर ही होगा। पियर कैप की लंबाई 4.5 मीटर रहेगी। बायपास से प्रतिदिन गुजरने वाले 35 हजार से ज्यादा भारी वाहनों के हिसाब से फ्लायओवर डिजाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन

फ्लायओवर का एक हिस्सा जंक्शन पर बंगाली चौराहे की तरफ होगा, जबकि दूसरा सिरे का निर्माण बेस्ट प्राइस के पास से होगा। डेढ़ किलोमीटर लंबाई के इस पुल के मध्य में सड़क होगी, जिससे बायपास के दूसरी तरफ ट्रैफिक जा सकेगा,जबकि सड़क के नीचे इंदौर हरदा मार्ग को जोड़ने के लिए अंडर पास बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यह थ्री लेयर ब्रिज का निर्माण इसलिए कर रहा है,क्योकि यह देश के दो प्रमुख मार्गों का जंक्शन है। आगरा-मुबंई मार्ग के अलावा अहमदाबाद-नागपुर हाइवे भी इस जंक्शन से क्राॅस होगा।

सुंदर भी होगा फ्लायओवर

एनएचएआई अफसरों के अनुसार मुंबई के सी लिंक की तरफ ब्रिज पर एस्थेटिक केबल से लाइटिंग की जाएगी, ताकि यह सुंदर दिखे। यह फ्लायओवर इंदौर की एंट्री का भी मुख्य मार्ग है। यहां से ज्यादातर वाहन शहर आ जा सकेंगे।



इंदौर की तरफ आने वाले ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए बेस्ट प्राइज के पास एक अंडरपास बनेगा। फिलहाल वाहनों को झलारिया अंडरपास से एमआर-10 जंक्शन पर आना पड़ता है। इस फ्लायओवर के निर्माण से इंदौर अहमदाबाद मार्ग का ट्रैफिक पूर्वी बायपास से जुड़ जाएगा। सुपर काॅरिडोर को भी धार रोड से जोड़ा जा रहा है। इंदौर नागपुर हाइवे भी जंक्शन से शुरू हो रहा है। इस तरह तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का तिराहा यह फ्लायओवर भविष्य में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed