Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Congress protest against bjp corruption

Indore News: हजारों कांग्रेसी सड़क पर उतरे, भाजपा सरकार के घोटालों पर हल्लाबोल

Tue, 06 Aug 2024 01:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 06 Aug 2024 01:14 PM IST
सार

बड़ी संख्या में महिलाएं युवा और बुजुर्ग भी प्रदर्शन में शामिल हुए, सुबह से ही उमड़ने लगी थी भीड़

विज्ञापन
Indore news Congress protest against bjp corruption
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

लंबे समय के बाद शहर कांग्रेस बड़े प्रदर्शन में नजर आई। नगर निगम में हो रहे घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के सभी बड़े नेता एकजुट नजर आए और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नगर निगम का घेराव करने पहुंचे। सुबह 9 बजे से ही पुलिस पुख्ता तैयारी के साथ सड़कों पर मौजूद रही और वाटर कैनन जैसे वाहनों को भी तैनात किया गया। 
विज्ञापन

 

इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। मंगलवार सुबह नगर निगम के पास धरना दिया जा रहा है। बड़ी तादाद में स्थानीय नेताओं सहित कांग्रेसी पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन

 

प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल भी मंच पर मौजूद हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की गांधी भवन की खातिरदारी करने पर सस्पेंड किए गए दोनों कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा और सदाशिव यादव भी मंच पर हैं। दोनों को विजयवर्गीय का स्वागत करने पर निलंबित कर दिया गया था लेकिन दोनों को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर के आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पर शामिल हुए हैं। महू, सांवेर, देपालपुर, धार से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed