फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress MLA Vikrant Bhuria said- the cancer of factionalism in BJP is incurable

Indore News: कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया बोले- भाजपा में गुटबाजी का कैंसर लाइलाज

Wed, 22 Jan 2025 06:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Jan 2025 06:09 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के कांग्रेस में गुटबाजी के कैंसर के बयान पर विक्रांत ने कहा कि मैं डाक्टर हुं, कैंसर का इलाज भी संभव  है। स्टेज वन, स्टेज टू का इलाज होता है। कांग्रेस में छोटी मोटी गुटबाजी को खत्म किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indore News: Congress MLA Vikrant Bhuria said- the cancer of factionalism in BJP is incurable
कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महू में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर आए प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि महू में होने वाले कांग्रेस के आयोजन में दो लाख लोग एकत्र होंगे। आदिवासी परिवारों के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ यह आंदोलन सरकार की साथ हमारी लड़ाई को धार देगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के कांग्रेस में गुटबाजी के कैंसर के बयान पर विक्रांत ने कहा कि मैं डाक्टर हुं, कैंसर का इलाज भी संभव  है। स्टेज वन, स्टेज टू का इलाज होता है। कांग्रेस में छोटी मोटी गुटबाजी को खत्म किया जा रहा है। हम कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ है। कांग्रेस एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा की गुटबाजी अनियंत्रित हो गई है। इंदौर में दो पार्षदों की लड़ाई की चर्चा पूरे देश में है। मंत्री आपस में लड़ रहे है। भाजपा की गुटबाजी की स्थित यह है कि इंदौर में भाजपा का शहर अध्यक्ष नहीं बन पा रहा है। भाजपा में गुटबाजी का कैंसर लाइलाज है। अब भाजपा के खात्मे की शुरूआत हो चुकी है।

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के माफी मांगने के बयान पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान संसद में किया है। फैशन बताकर उनका मजाक उड़ाया गया। क्या शाह महू आकर बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने माफी मांगेगे। भाजपा की सोच संविधान विरोधी है। बाबा साहेब को भाजपा ने पहले भी नहीं अपनाया था और अभी भी भाजपा के नेता उनका अपमान करने से नहीं चुकते है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का सम्मान किया है।

 

जोबट क्षेत्र में ग्रेफाइट के ब्लाक के केंद्र सरकार द्वारा लाइसेंस दिए जाने के सवाल पर भूरिया ने कहा कि पेसा कानून प्रदेश में लागू नहीं हुआ है। ग्राम सभा के बगैर ग्रेफाइट की खदानें दे दी गई है। इसमें कई आदिवासी परिवार प्रभावित हो रहे है। हम इसकी लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed