फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress is searching for candidates for Indore Lok Sabha constituency, leaders are not ready

Indore News: कांग्रेस खोज रही इंदौर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार, नेता नहीं हो रहे तैयार

Fri, 19 Jan 2024 08:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 Jan 2024 08:35 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में तो इंदौर जिले की हर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस नेता टिकट मांग रहे थे, लेकिन एक भी सीट कांग्रेस जीत नहीं पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने जीतू पटवारी भी राऊ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए।

विज्ञापन
Indore News: Congress is searching for candidates for Indore Lok Sabha constituency, leaders are not ready
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव में इंदौर जिले की 9 सीटें हारने वाली कांग्रेस से कोई नेता लोकसभा क्षेत्र के लिए दावेदारी नहीं कर रहा है। चुनाव की रणनीति बना रहे नेता भी पसोपेश में है कि किस चेहरे पर दांव लगाया जाए।

विज्ञापन

चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से दावेदार रहे कांग्रेस नेता अक्षय बम को पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने भोपाल बुलाया है। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी का सेहरा उनके सिर पर बांधा जा सकता है, हालांकि उन्होंने भी खुलकर चुनाव लड़ने की मंजूरी नहीं दी है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में तो इंदौर जिले की हर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस नेता टिकट मांग रहे थे, लेकिन एक भी सीट कांग्रेस जीत नहीं पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने जीतू पटवारी भी राऊ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम एकतरफा आने के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए कोई गंभीरता से कांग्रेस की तरफ से दावेदारी नहीं कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी खुद इंदौर के है,इसलिए वे भी इंदौर सीट पर विशेष रुचि ले रहे है।


अक्षय बम के अलावा विशाल पटेल का नाम भी चल रहा है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला मेयर और इंदौर एक नंबर सीट से लगातार चुनाव हार चुके है, इसलिए वे खुद लोकसभा चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। कांग्रेस इस बार इंदौर लोकसभा सीट के लिए नया चेहरा तलाश रही है। 


भोपाल में हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में बम ने कहा कि संगठन का जो भी फैसला होगा। उसका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed