फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Conference of Indians settled abroad from Indore, people from more than 15 countries will come to

Indore News: इंदौर से विदेशों में बसे भारतीयों का सम्मेलन,15 से ज्यादा देशों के इंदौरी आएंगे

Thu, 14 Dec 2023 05:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 14 Dec 2023 05:29 PM IST
सार

मेयर भार्गव ने बताया कि पहले सम्मेलन के बाद कुछ प्रवासीय भारतीयों ने डिजिटल तकनीक के मामले में इंदौर की मदद की है। विदेश के तीन शहरों में रहने वाले इंदौरियों ने चैप्टर भी बना लिए है।

विज्ञापन
Indore News: Conference of Indians settled abroad from Indore, people from more than 15 countries will come to
इंदौर में 17 दिसंबर को होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से विदेशों में बसे इंदौरियों के लिए 17 दिसंबर को प्रवासी भारतीय सम्मेलन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। 15 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय इस सम्मेलन में आ रहे है। उनसे इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रवासी भारतीयों के लिए एक वेबसाइट भी लांच की जाएगी।

विज्ञापन

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 40 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय आनलाइन और 200 से ज्यादा भारतीय इंदौर में एकत्र होकर प्रत्यक्ष चर्चा करेंगे। पिछले साल भी यह सम्मेलन हुआ था और जो सुझाव मिले।

विज्ञापन

उस पर नगर निगम ने काम भी किया है। अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, यूएई, बहरीन, जापान, आयरलैंड, जर्मनी, स्वीडन के साथ अफ्रीकी देशों में बसें इंदौरी इस सम्मेलन से जुड़ेंगे। उनसे पर्यावरण, शिक्षा, तकनीक और निवेश के संबंध में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश के शहरों में भी अलग-अलग चैप्टर

पिछले साल इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन हुआ था। उससे दो दिन पहले इंदौर से बाहर जाकर बसे भारतीयों का सम्मेलन हुआ था। उसमें तय किया गया था कि हर साल इंदौर मे यह सम्मेलन आयोजित हो। मेयर भार्गव ने बताया कि पहले सम्मेलन के बाद कुछ प्रवासीय भारतीयों ने डिजिटल तकनीक के मामले में इंदौर की मदद की है। विदेश के तीन शहरों में रहने वाले इंदौरियों ने चैप्टर भी बना लिए है। पिछले बार हमने एनआरआई गौरव पुरस्कार भी दिया थ।

सुबह होगी पोहा पार्टी

सम्मेलन में आने वाले प्रवासी भारतीयों के लिए विश्राम बाग में पोहा पार्टी रखी गई है। वहां शहर के जनप्रतिनिधि भी एकत्र होंगे। इसके अलावा स्क्रेप से बनी राम मंदिर की प्रतिकृति भी उन्हें दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed