फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Cold Effect Weakens in Indore, Fog Diverts Flight from Mumbai to Bhopal

Indore News: इंदौर में ठंड का असर हुआ कमजोर, कोहरे ने डायवर्ट किया मुंबई से आने वाली फ्लाइट

Tue, 21 Jan 2025 12:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 21 Jan 2025 12:19 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में इन दिनों ठंड का असर कम हो गया है, और मुंबई से आने वाली फ्लाइट को कोहरे के कारण भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर कम रहेगा।

विज्ञापन
Indore News Cold Effect Weakens in Indore, Fog Diverts Flight from Mumbai to Bhopal
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में इन दिनों ठंड के तेवर कम होते जा रहे हैं, क्योंकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, शहर में सुबह कोहरा देखा गया, जिसके चलते मुंबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले, सोमवार को भी तेज धूप रही, जिसके कारण ठंड का असर कम हो गया। इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस (+2) रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में हल्की गिरावट आई और बीती रात तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस (+3) रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मुंबई से आने वाली फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक ठंड का खास असर नहीं रहेगा, लेकिन इसके बाद सर्दी का दौर फिर से शुरू हो सकता है। इंदौर में कोहरे के कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और उसे भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट (6E294) सुबह 6:40 बजे की जगह 6:54 बजे टेक-ऑफ की थी और उसे तय समय 8 बजे इंदौर आना था, लेकिन कोहरा अधिक होने के कारण उसे भोपाल डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंदौर एयरपोर्ट के आसपास अधिक कोहरा होने के कारण फ्लाइट नहीं आ सकी और यात्रियों को भोपाल से बस के जरिए इंदौर भेजा गया। वर्तमान में मध्य प्रदेश में मौसम का मिलाजुला असर है। कुछ जगहों पर रात में ठंड है तो कुछ शहरों में तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सुबह के समय घना कोहरा और दिन में सर्द हवाएं चल रही हैं। इंदौर में भी पिछले तीन दिनों से मौसम ऐसा रहा है कि अलसुबह हल्की ठंड रहती है, लेकिन धूप खिलने के साथ ठंड का असर कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है और रात का तापमान पिछले एक हफ्ते से 10 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बीती रात तापमान में हल्की गिरावट आई, लेकिन यह फिर भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। रविवार को भी तापमान में यही स्थिति रही, जिससे रात को भी ठंड का असर नहीं रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को जेट स्ट्रीम हवा 260 किमी प्रति घंटा से चलीं, जिससे ठंडक कम हो गई है। इंदौर में तो ठंड का असर पहले ही कम था। इसके पीछे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव आना माना जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed