फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: CM's Sudden Visit to Collector Office Shocks Everyone Amidst Bad Weather

CM in Indore: अचानक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, सब रह गए हैरान

Thu, 19 Jun 2025 01:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Jun 2025 01:29 PM IST
सार

Indore News: बड़वानी जा रहे मुख्यमंत्री को खराब मौसम के चलते अपना दौरा निरस्त करना पड़ा। कलेक्टर कार्यालय से ही वे इस कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। 
 

विज्ञापन
Indore News: CM's Sudden Visit to Collector Office Shocks Everyone Amidst Bad Weather
इंदौर में अचानक मुख्यमंत्री पहुंचे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री को बड़वानी दौरा निरस्त करना पड़ा। गुरुवार सुबह वे अचानक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहीं से बड़वानी के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटेंड किया। विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी जिले के ग्राम तलून में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर कलेक्टोरेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-शौचालय में रखे थे टमाटर, चोइथराम मंडी का हाल देखकर उड़े अधिकारियों के होश
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण टालना पड़ी यात्रा
मुख्यमंत्री मोहन यादव को हेलीकॉप्टर से इंदौर से बड़वानी होते हुए तलून पहुंचना था, पर मौसम खराब होने के कारण यह यात्रा टाल दी गई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री को सुबह 10:20 बजे वायुयान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचना था और यहां से 10:25 बजे हेलीकॉप्टर से तलून के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री तय समय पर इंदौर तो पहुंच गए, पर मौसम ज्यादा खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से तलून की उड़ान नहीं भर सके। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री को दोपहर 1:15 बजे बड़वानी से खरगोन जाना है। उन्हें खरगोन के ग्राम बेड़िया सनावद पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होना है और शाम 3:50 बजे बेड़िया से हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचना है। यहां से उन्हें वायुयान से शाम 4.15 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में मौसम ने बदला रुख, बारिश से मिली राहत और उमस का असर खत्म

सड़क मार्ग से गए राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री
बारिश की वजह से बदले हुए कार्यक्रम के तहत अतिथियों को सड़क मार्ग से जाना पड़ा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हो रहे हैं। राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री इंदौर से सुबह सड़क मार्ग से तलून के लिए रवाना हो गए हैं। राज्यपाल को बड़वानी से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे इंदौर पहुंचना और रात्रि विश्राम करना है। राज्यपाल अगले दिन सुबह 10.30 बजे वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे नेता
इंदौर आए मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सभी दिग्गज नेता कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव पूरे समय मुख्यमंत्री के साथ रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से भी बातचीत की और इंदौर में मेट्रो और अन्य प्रमुख प्रोजेक्ट्स की स्थिति के बारे में पूछा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed