फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News CII and MP Government Host MSME Conclave

Indore: सरकार और उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों ने साथ बैठकर सुलझाई परेशानियां, छोटे व्यापारियों को मिले बड़े मौके

Wed, 03 Dec 2025 06:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 03 Dec 2025 06:29 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में मप्र शासन और सीआईआई द्वारा एमएसएमई कॉन्क्लेव एवं बायर-सेलर मीट 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Indore News CII and MP Government Host MSME Conclave
100 से ज्यादा बिजनेसमैन पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर में एमएसएमई कॉन्क्लेव और बायर-सेलर मीट 2025 का आयोजन किया गया। एमएसएमई को सशक्त बनाना: विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता विषय पर आधारित इस एक दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर से 100 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और नीति विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में कनाडि़या क्षेत्र में सब्जी मंडी हटाने पर विवाद, अफसरों से हाथापाई
विज्ञापन


एमएसएमई इकाइयों की निर्यात क्षमता बढ़ाने पर फोकस
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को निर्यात क्षमता, नई नीतियों, डिजिटल बदलाव, बाजार तक पहुंच और वित्तीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देना था। सीआईआई मालवा जोन के चेयरमैन पंकज गोयल ने अपने स्वागत भाषण में एमएसएमई के विकास में सीआईआई की भूमिका और सरकार के साथ सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, सीआईआई नेशनल एमएसएमई काउंसिल के चेयरमैन सुनील चोरड़िया ने छोटे उद्योगों को ग्लोबल वैल्यू चेन से जोड़ने में तकनीक और नवाचार की भूमिका समझाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने सुलझाई परेशानियां
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और डीजीएफटी व इंदौर सेज के विकास आयुक्त अभिषेक शर्मा ने एमएसएमई के लिए निर्यात के अवसरों और सेज के फायदों पर विस्तृत जानकारी दी। तकनीकी सत्रों में मप्र शासन के एमएसएमई विभाग से एस. एस. मंडलोई ने सरकारी योजनाओं और नीतिगत सुधारों पर बात की, जबकि सीआईआई की मधु वासंती ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, निलेश त्रिवेदी ने नवाचार और भुगतान सुरक्षा पर तथा एक्जिम बैंक के पंकज कुमार ने निर्यात फाइनेंसिंग पर सत्र लिए।

बड़ी कंपनियों से सीधे डील का मौका मिला
कॉन्क्लेव का सबसे खास हिस्सा वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम रहा, जहां एमएसएमई को बड़े खरीददारों से सीधे बात करने का मौका मिला। इस दौरान आयोजित बी2बी बैठकों में व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन और एनएचडीसी लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन बैठकों के जरिए एमएसएमई ने अपने उत्पाद पेश किए और भविष्य में वेंडर बनने की संभावनाओं पर चर्चा की। दोपहर के सत्रों में जीईएम पोर्टल, बीआईएस मानकों और एनएसआईसी की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed