फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dispute over removal of vegetable market in Kanadaiya area of Indore, scuffle with officers

Indore: इंदौर में कनाडि़या क्षेत्र में सब्जी मंडी हटाने पर विवाद, अफसरों से हाथापाई

Wed, 03 Dec 2025 01:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 03 Dec 2025 01:54 PM IST
सार

इंदौर में बुधवार को कनाडि़या रोड से सब्जी मंडी हटाई। अमले को देख सब्जीवाले नाराज हो गए। कर्मचारियों ने ठेलों को जब्त कर ट्रकों में भरना शुरू किया तो सब्जीवालों ने ट्रक को घेर लिया और सामान ले जाने का विरोध किया। 

विज्ञापन
Indore: Dispute over removal of vegetable market in Kanadaiya area of Indore, scuffle with officers
इंदौर से हटाई सब्जी मंडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कनाडि़या क्षेत्र में सड़क पर अवैध रुप से लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले को सब्जीवालों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस बल मौजूद रहने के कारण अभियान तो नहीं रुका, लेकिन आक्रोशितों ने काफी हल्ला मचाया और मुहिम रोकने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिमूवल गैंग ने यहां से दस से ज्यादा ठेले जब्त किए है और हिदायत भी दी है कि भविष्य में फिर मंडी लगी तो सामान जब्त किया जाएगा। पौन घंटे चले अभियान के बाद सड़क चौड़ी नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार दोपहर सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे अमले के साथ सब्जी मंडी हटाने पहुंचे। अमले को देख सब्जीवाले लामबंद हो गए। कर्मचारियों ने ठेलों को जब्त कर ट्रकों में भरना शुरू किया तो सब्जीवालों ने ट्रक को घेर लिया और सामान ले जाने का विरोध किया। इस दौरान कल्याणे के साथ कुछ सब्जीवालों ने हाथापाई भी की। जवाब में निगम कर्मचारियों ने भी सब्जीवालों को तमाचे जड़े।


इस बीच पुलिस जवानों ने स्थिति संभाली और आक्रोशित सब्जीवालों को अलग किया। इसके बाद अमले ने मंडी को हटा दिया। लंबे समय से सड़क पर मंडी लगने से ट्रैफिक जाम होता था। नगर निगम ने पहले भी मंडी हटाई,लेकिन फिर लग जाती है। हाथापाई करने के मामले में निगम के अफसर पुुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed