फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Chief Minister Yadav said in the Diwali get-together – Congress leaves the field in Indore.

Indore News: दीपावली मिलन समारोह में बोले मुख्यमंत्री यादव- इंदौर में तो कांग्रेस मैदान छोड़ देती है

Sun, 26 Oct 2025 12:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 Oct 2025 12:24 PM IST
सार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सोशल मीडिया आजकल कई देशों में अशांति फैलाने का काम कर रहा है। सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग होना चाहिए, देशहित में उपयोग होना चाहिए।हमारे प्रधानमंत्री ने काफी अच्छा काम किया है।

विज्ञापन
Indore News: Chief Minister Yadav said in the Diwali get-together – Congress leaves the field in Indore.
भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को दीपावली मिलन समारोह आयोजित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है। इंदौर में सबसे ज्यादा पार्टी के कार्यकर्ता है। इंदौर में तो कांग्रेस चुनाव मैदान छोड़ देती है। उसका उम्मीदवार भाजपा का दामन थाम लेता है। यह सब कार्यकर्ता की मेहनत और प्रधानमंत्री के कारण संभव हुआ है। इंदौर कई मामलों में नंबर वन है। मुख्यंमत्री ने कहा कि इंदौर और आसपास के हिस्सों को जल्दी ही मेट्रोपाॅलिटन सिटी का दर्जा मिलने वाला है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:  Indore Weather Update: इंदौर में सुबह से फिर तेज बारिश, रात में भी गिरा पानी

विज्ञापन

 

इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सोशल मीडिया आजकल कई देशों में अशांति फैलाने का काम कर रहा है। सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग होना चाहिए, देशहित में उपयोग होना चाहिए।हमारे प्रधानमंत्री ने काफी अच्छा काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



जीएसटी की दरों के कम होने से बाजार में इस दिवाली को बहार आई, जो अच्छा संकेत है। हमें विकास भी करना है, विरासत भी संभालना है और भारत को विश्वगुरु बनाना है। यह जिम्मेदारी यदि किसी की है तो वो भारतीय जनता पार्टी की है। बाकी लोग कुर्सी के लिए लड़ते हैं उनको देश की चिंता नहीं है,लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र मजबूत हो।

 

भजनों का भी दौर चला

समारोह में भजनों का भी दौर चला। मंत्री विजयवर्गीय ने कई भजन गाए और कार्यकर्ता नाचते नजर आए। समारोह रात 12 बजे तक चला। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सत्यनारायण सत्तन, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed