{"_id":"678e69f1c265706caf084489","slug":"indore-news-bypass-ammonia-gas-leak-causes-six-hour-traffic-chaos-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अमोनिया के डर से घरों में बंद रहे लोग, बच्चों को भी खेलने नहीं दिया, टैंकर हादसे का ड्राइवर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अमोनिया के डर से घरों में बंद रहे लोग, बच्चों को भी खेलने नहीं दिया, टैंकर हादसे का ड्राइवर फरार
Mon, 20 Jan 2025 08:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:51 PM IST
सार
इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर अमोनिया गैस से भरे टैंकर का वाल्व टूटने से बड़ा हादसा टला। गैस रिसाव के कारण अभी भी डरे हुए हैं लोग। बचाव दलों ने सड़कों और नालियों में बहाया केमिकल।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़कों पर बहाई गई अमोनिया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर रविवार शाम को लिक्विड अमोनिया गैस से भरे टैंकर को पीछे से एक आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिससे टैंकर खाली करने का वॉल्व टूट गया। इससे गैस का रिसाव होने लगा और वहां से गुजरने वाले लोगों को आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। घटना शाम करीब 4 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ओर का ट्रैफिक बंद कराया गया। इस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को तुरंत बुलाया गया। टैंकर के पूरी तरह खाली होने के बाद करीब चार घंटे बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका। घटना के बाद अभी भी वहां पर लोगों में दहशत है। पुलिस ने लोगों को घरों में रहने को कहा था और पूरे क्षेत्र में अनाउंसमेंट करवाया था।
बच्चों को खेलने नहीं दिया
लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो इतनी परेशानी नहीं होती। प्रशासन देर से जागा जिसके कारण लोग परेशान हुए। आसपास के लोगों ने घरों में बच्चों को बंद कर रखा है और खुद भी बाहर नहीं निकल रहे हैं। अमोनिया की गंध अभी भी आसपास के क्षेत्रों में आ रही है। वहीं पर रहने वाले राहुल शर्मा ने बताया कि दूर दूर तक गैस की गंध अभी भी आ रही है। हमने बच्चों को बाहर निकलने से भी मना किया है।
पुलिस ने अपने घरों में रहने की हिदायत दी
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर गैस को वातावरण में फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की। साथ ही, कंपनी के टेक्नीशियन को भी बुलवाया गया। लिक्विड को दूसरे टैंकर में शिफ्ट किया गया और सड़क पर फैले केमिकल को पानी और मिट्टी की मदद से निष्क्रिय किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात रहीं। घटना के चलते पुलिस बल और एक दर्जन एंबुलेंस मौके पर मुस्तैद रहीं। हादसे के चलते तेजाजी नगर बायपास के पास ट्रैफिक करीब छह घंटे तक अस्त-व्यस्त रहा। नजदीक की कॉलोनियों के लोगों को पुलिस ने अपने घरों में रहने की हिदायत दी और इलाके में अनाउंसमेंट कराया।
विज्ञापन
सड़कों और नाली पर बहाया गया केमिकल
महिला एसीपी रूबीना मिजवानी ने मोर्चा संभालते हुए फायर ब्रिगेड और नगर निगम के टैंकरों की मदद से टैंकर पर पानी डलवाया और केमिकल को सड़क और नाली की ओर बहाया। इसके बाद मिट्टी डालकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस दौरान कंपनी के टेक्नीशियन को बुलाकर केमिकल को नष्ट करने की प्रक्रिया समझी गई। पुलिस ने टैंकर को एक खुले खेत में शिफ्ट कराया।
ड्राइवर फरार
इस घटना के बाद प्रशासन ने ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर टैंकर को बिना संकेतक के बीच सड़क पर खड़ा कर लापरवाही कर रहा था। इस लापरवाही से मानव जीवन को बड़ा खतरा हो सकता था। पुलिस ने टैंकर नंबर MP09GF8613 के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है।