फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Businessman troubled by debt jumped in front of train, had taken loan worth crores

Indore News: कर्ज से परेशान व्यापारी ट्रेन के सामने कूदा, करोड़ों का कर्ज ले रखा था

Tue, 09 Jan 2024 03:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 09 Jan 2024 03:00 PM IST
सार

मंगलवार को पुलिस को एमआर-10 ब्रिज के नीचे पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिसका हुलिया गुमशुदा बाबू खा से मिल रहा था। परिजनों ने शव देखकर बताया कि शव बाबू खा का ही है। 

विज्ञापन
Indore News: Businessman troubled by debt jumped in front of train, had taken loan worth crores
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक व्यापारी ने एमआर-10 ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। दो दिन से वह घर से लापता था। व्यापारी का स्टील का कारोबार था,लेकिन उस पर करोड़ों का कर्ज हो गया था, जिसे वह उतार नहीं पा रहा था।

विज्ञापन


इस कारण वह कई दिनों से तनाव में था। घर से लापता होने के कारण परिजनों ने एमआईजी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम बाबू खा निवासी श्री नगर एक्टेंशन है। वह शनिवार को घर से निकल गया था। परिजनों ने उसे इधर-उधर खोजा और सोमवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन



मंगलवार को पुलिस को एमआर-10 ब्रिज के नीचे पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिसका हुलिया गुमशुदा बाबू खा से मिल रहा था। परिजनों ने शव देखकर बताया कि शव बाबू खा का ही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस को बाबू खां के पास कोई सुसाइट नोट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुका था आत्महत्या की कोशिश

बाबू खा का राजस्थान स्टील फर्म के नाम से कामकाज है। बीते दो दिन सालों से कारोबार मेें उसे घाटा हो गया था। उस पर करोड़ों को कर्ज था और मार्केट मेें भी उसके पैसे फंसे हुए थे। कर्ज देने वाले बार-बार उस पर दबाव बना रहे थे। 15 दिन पहले बाबू ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया। इस बार उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed