फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Bulldozers raze bungalows for road project; demolition of ten structures clears the way to City F

Indore News: सड़क के लिए बंगलों पर चले बुलड़ोजर, दस निर्माण तोड़ सिटी फारेस्ट जाने की राह की आसान

Sat, 22 Aug 2026 02:50 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 22 Aug 2026 02:50 PM IST
सार

पूर्वी बायपास स्थित सिटी फॉरेस्ट तक पहुंच आसान बनाने के लिए नगर निगम अब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनाएगा। 30 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क के रास्ते में आ रहे बाधक निर्माणों पर शनिवार को निगम की रिमूवल गैंग ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Indore News: Bulldozers raze bungalows for road project; demolition of ten structures clears the way to City F
बंगलों पर चले बुलड़ोजर - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के पूर्वी बायपास पर नगर निगम ने सिटी फॉरेस्ट तैयार किया है। वहां कई प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए हैं, लेकिन वहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इस कारण नगर निगम ने 30 करोड़ रुपए की लागत से ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 

मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर है। शनिवार को सड़क निर्माण से पहले नगर निगम ने बाधक हिस्सों को तोड़ा। सिटी फॉरेस्ट तक जो रास्ता जाता है, वहां कई आलीशान बंगले बने हुए हैं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर 50 से ज्यादा कर्मचारियों और तीन जेसीबी के साथ रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची और बाधक हिस्से हटाना शुरू किए। आठ बंगलों के निर्माण तोड़े गए। इसके अलावा बाउंड्रीवॉल, दो पक्के निर्माण और एक दुकान को जमींदोज किया गया। बाधक हिस्से हटते ही सड़क चौड़ी नजर आने लगी। अब यहां नगर निगम सड़क बनाएगा। सिटी फॉरेस्ट को नगर निगम पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब नेहरू नगर में निर्माण हटाने की तैयारी

नगर निगम शहर में 400 करोड़ रुपए की लागत से 23 सड़कों का निर्माण कर रहा है। मास्टर प्लान में सड़क की चौड़ाई के हिसाब से सड़कें बनाई जा रही हैं। इंदौर में अटल द्वार से पलासिया ब्रिज तक सड़क बनाने के लिए 100 से ज्यादा निर्माणों को नगर निगम तोड़ेगा। इसके लिए बाधक हिस्सों पर चौड़ाई के हिसाब से लाल निशान लगा दिए गए हैं। कुछ रहवासियों ने स्वेच्छा से निर्माण तोड़ दिए हैं। जो निर्माण अभी नहीं टूटे हैं, उन्हें जल्द ही नगर निगम तोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed