{"_id":"65ef0f6ff33d0b843206c1c1","slug":"indore-news-brts-bus-collides-with-the-railing-of-scorpio-young-men-and-women-were-on-board-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: बीआरटीएस की बस रैलिंग से टकराई स्कार्पियो, क्रेन से निकालना पड़ी गाड़ी, एयरबैग खुलने से युवक-युवती बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: बीआरटीएस की बस रैलिंग से टकराई स्कार्पियो, क्रेन से निकालना पड़ी गाड़ी, एयरबैग खुलने से युवक-युवती बचे
Mon, 11 Mar 2024 07:46 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 11 Mar 2024 07:46 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को रैलिंग से निकाला। गाड़ी में सवार युवक-युवतियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच की है।
विज्ञापन
बस लेन की रैलिंग में घुसी कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर मेें सोमवार को एक स्कार्पियो गाड़ी बीआरटीएस की बस लेन की रैलिंग से टकरा गई। बस में युवक-युवती सवार थे। उन्हेें मामूली चोटें आईं, लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रैलिंग में फंसी गाड़ी को क्रेन की मदद से निकाला गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी और फड़नीस काॅलोनी बैंक के पास गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वह रैलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन
काले रंग की स्कार्पियो पलासिया तिराहे की तरफ से आ रही थी। उसमें चार युवतियां और तीन युवक सवार थे। गाड़ी लहराते हुए और रैंलिग से टकरा गई। गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। इस वजह से उसमें सवार युवक युवतियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। एम्बुलेंस आने से पहले वे खुद रवाना हो गए।
विज्ञापन
टक्कर के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने गाड़ी में सवार युवक-युवतियों को बाहर निकाला। पुलिस के आने से पहले युवक-युवती चले गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को रैलिंग से निकाला। गाड़ी में सवार युवक-युवतियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच की है। हादसे के समय बस लेन में सिटी बस नहीं चल रही थी, अन्यथा हादसे में जनहानि भी हो सकती थी।
विज्ञापन
