फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bjp politician chairman of hair stylist commission nandkishore verma

Indore News: कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता ने बहू को दी गालियां, केस दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 10:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 16 Sep 2024 10:02 PM IST
सार

मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला की शिकायत और वीडियो देखने के बाद राउ पुलिस ने नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ सोमवार दोपहर में सामान्य मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
indore news bjp politician chairman of hair stylist commission nandkishore verma
बहू से धक्कामुक्की करते भाजपा नेता नंदकिशोर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त केश शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी ही बहू ने उन पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे का है। महिला की शिकायत और वीडियो देखने के बाद राउ पुलिस ने नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ सोमवार दोपहर में सामान्य मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वीडियो में दिखी मारपीट
वीडियो में दिख रहा है कि केश शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा अपनी बहू को धक्का दे रहे हैं। उसे वहां से जाने को कह रहे हैं। वे महिला से बहस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उसके साथ गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई राजेश चौहान के साथ सोमवार को अपने होटल 'यश ढाबा' पर सफाई कराने पहुंची थी। वहां पर जेठ नंदकिशोर वर्मा पहले से बैठे थे। उन्होंने संगीता की तरफ देखकर कहा- यहां पर क्यों आई है।
विज्ञापन


महिला के चरित्र पर भी अनर्गल बातें की
आरोप है कि नंदकिशोर वर्मा ने महिला के चरित्र को लेकर भी अनर्गल बातें की। अश्लील भाषा का प्रयोग किया और धक्का-मुक्की कर मारपीट भी की। महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने धमकी दी कि यहां आई तो जान से खत्म कर देंगे। इस मामले में सोशल मीडिया पर बदसलूकी करते हुए नंदकिशोर वर्मा का वीडियो वायरल हुआ है। राउ पुलिस इस केस में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed