फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: BJP MLA's grandson commits suicide in Indore

Indore News: भाजपा विधायक के पोते ने इंदौर में किया सुसाइड, पुलिस तलाश रही मौत का कारण

Tue, 21 May 2024 06:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 21 May 2024 06:04 PM IST
सार

पुलिस ने विजय का मोबाइल फोन जब्त किया है, ताकि यह पता चल सके कि उसने आत्महत्या करने से पहले किन लोगों से बात की। पुलिस को विजय के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें किसी को परेशान न करने की बात कही गई है।  

विज्ञापन
Indore News: BJP MLA's grandson commits suicide in Indore
विधायक के पोते ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने इंदौर मेें आत्महत्या कर ली। वह गांधी नगर के एक मकान में किराए से रहता था। इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की, यह पुलिस को अब तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद विधायक सहित अन्य परिजन इंदौर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विधायक हजारी लाल दांगी का पोता विजय दांगी इंदौर के एक लाॅ काॅलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह दो वर्षों से इंदौर में था। उसने सोमवार देर रात अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। जब उसने परिजनों का काॅल नहीं उठाया तो उन्हें शंका हुई। इंदौर मेें रहने वाले रिश्तेदार घर पहुंचे तो वह कमरे में मृत मिला। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने विजय का मोबाइल फोन जब्त किया है, ताकि यह पता चल सके कि उसने आत्महत्या करने से पहले किन लोगों से बात की। पुलिस को विजय के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल दोस्ती की वजह सामने आ रही है।

विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाया
विजय ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। मेरी मौत के बाद परिवार के लोगों को परेशान न करें। विजय के दोस्तों ने परिजनों को बताया कि बीते कुछ दिनों से विजय गुमसुम सा रहता था। वह किसी से बात नहीं करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल का पासवर्ड भाई को भेजा
विजय के कमरे से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने एक टेडी बीयर का भी जिक्र किया और कहा कि यह मुझे मेरी फ्रेंड ने गिफ्ट में दिया हैै, उसे कोई हाथ न लगाएं। विजय ने लिखा कि उसका मोबाइल का पासवर्ड भाई को भेजा है। उसके फिंगर प्रिंट से भी वह खुल जाएगा। उसने अपने माता-पिता से आत्महत्या के लिए माफी भी मांगी। विजय के पिता सरपंच है। विजय का बड़ा भाई अजय भी इंदौर मेें रहकर बीबीए कर चुका है। 

सांसद ने जताया शोक
खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी के पोते के निधन पर राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने शोक जताया है। विजय के शव को पोस्मार्टम के बाद परिजन पैतृक गांव काशीखेड़ा ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed