फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bhajan competition school level

Indore News: भजन प्रतियोगिता में बिखरे 18 विद्यालयों के स्वर, न्यू दिगंबर ने मारी बाजी

Fri, 18 Oct 2024 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 18 Oct 2024 07:49 PM IST
सार

लोकमान्य विद्या निकेतन को दूसरा एवं एडवांस एकेडमी को मिला तृतीय स्थान मिला। अंतर्विद्यालयीन सामूहिक भजन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।
 

विज्ञापन
indore news bhajan competition school level
अतिथियों के साथ में छात्र। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कहते हैं विचारों की भव्यता का कद हर ऊंचाई से बड़ा होता है। महात्मा गांधी और विनोबा भावे के विचारों के अनुयायी “दादा साहब” के नाम से लोकप्रिय स्व. मोरेश्वर वामन मोघे (दादा सा) अपने विचारों और समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। हर साल 18 अक्टूबर को दादा सा की स्मृति में पागनिसपागा स्थित बाल निकेतन संघ में ख़ास आयोजन किए जाते हैं। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा एवं उनके विचारों को दोहरा कर उन्हें याद किया जाता है।
विज्ञापन


पिछले साल की ही तरह इस बार भी बाल निकेतन संघ में अंतर विद्यालयीन सामूहिक भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दादा सा की 21वी पुण्यतिथि पर शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 को संपन्न हुई इस भजन प्रतियोगिता में शहर भर से 18 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, द्वितीय पुरस्कार लोकमान्य विद्या निकेतन, तृतीय पुरस्कार एडवांस एकेडमी ने प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार भवंस प्रॉमिनेन्ट स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध बांसुरी वादक एवं गायक चंचल जामदार, सेक्सोफोन वादक मनीषा यादव एवं गायिका गीतिका कुलकर्णी शामिल हुए जिन्होंने ने निर्याणक भूमिका निभाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को चलत मंजूषा, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और बाकी विजेता टीम को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन


इस आयोजन में इस वर्ष भवंस प्रोमिनेन्ट, क्रिश्चियन एमिनेंट, एडवांस एकेडमी, वैष्णव हा. से. स्कूल, पिंक फ्लावर, लोकमान्य विद्या निकेतन, द विध्यांजलि इंटरनेशनल, चमेली देवी पब्लिक स्कूल एवं न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने ये चमक ये दमक.... बाजे रे मुरलिया.... हरि सुंदर मुकुंदा....जैसे भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल निकेतन संघ की सचिव डॉ. नीलिमा अदमने, प्राचार्य संदीप धाकड़ एवं मुख्य अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को पुरस्कार राशि भेंट की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंचल जामदार ने कहा कि मैं सदैव दादा साहेब की विचारधाराओं से गहराई से प्रेरित रहा हूं, और मुझे यह देखकर अत्यंत खुशी होती है कि यह विद्यालय आज भी उन्हीं सिद्धांतों का पालन करते हुए न केवल उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि बच्चों में संस्कारों का भी समावेश कर रहा है। आज यहां इन बच्चों को सुमधुर गीत गाते और वादन प्रस्तुत करते देखकर मेरा हृदय गर्व से भर गया है। साथ ही, इस बात की प्रसन्नता भी है कि देश का भविष्य सही दिशा में अग्रसर हो रहा है, और यह सही हाथों में सुरक्षित है।


बाल निकेतन संघ की शिक्षिका श्रुति खानवलकर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सभी अतिथियों का उनकी गरिमामयी उपस्थिति और मनमोहक प्रस्तुतियों के लिए हार्दिक धन्यवाद करना चाहती हूं। विद्यालय के सभी बच्चों ने अद्वितीय प्रस्तुतियां दीं और यह निर्णय लेना अत्यंत कठिन था कि प्रथम पुरस्कार किसे दिया जाए, द्वितीय और तृतीय किसे। सभी प्रतिभागियों और उनकी टीम को मेरी ओर से ढेर सारी बधाइयां। मुझे विश्वास है कि आप इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे, दादा साहेब की स्मृतियों, विचारधाराओं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए निरंतर प्रगति करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed