फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Before drinking poison, the woman called her husband, the husband said - do whatever you think.

Indore News:जहर पीने से पहले महिला ने लगाया पति को फोन, पति ने कहा-जैसा समझ आए करो

Thu, 02 May 2024 03:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 May 2024 03:05 PM IST
सार

जहर पीने के बाद वह बेहोश होने लगी तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पिंकी के भाई ने कहा कि शादी के बाद से ही वह परेशान थी। उसका पति शराब पीता था और मारपीट करता था।
 

विज्ञापन
Indore News: Before drinking poison, the woman called her husband, the husband said - do whatever you think.
इंदौर में एक युवती ने आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक महिला ने जहर पीकर जान देे दी। वह अपने पति से परेशान थी। जहर पीने से पहले महिला ने पति को फोन लगाकर बताया कि वह आत्महत्या कर रही है। पति ने उससे कहा कि जैसा समझ आए करो। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाया और मौत के लिए पति को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने वीडियो को जांच मेें शामिल किया है और पति से पूछताछ की।

विज्ञापन

राऊ निवासी पिंकी राठौर की तीन माह पहले ही आत्माराम से शादी की थी,लेकिन वह पति से काफी परेशान थी। सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में पिंकी ने कहा कि वह उसके पति की वजह से मर रही है। उसने मेरे साथ बुरी तरह मारपीट की। आत्महत्या के समय पिंकी मायके मे थी।

विज्ञापन


जहर पीने के बाद वह बेहोश होने लगी तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पिंकी के भाई ने कहा कि शादी के बाद से ही वह परेशान थी। उसका पति शराब पीता था और मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पिंकी का मोबाइल भी जब्त किया हैै। परिजनों ने बताया कि पिंकी के जहर खाने की खबर उसके पति व ससुरालवालों को दी, लेकिन कोई भी उसे देखने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed