{"_id":"696cd5f168907d65a40db0d5","slug":"indore-news-banana-loaded-truck-overturns-near-ralamandal-on-indore-bypass-driver-injured-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर बायपास पर फिर हुआ हादसा, रालामंडल के पास केले से भरा ट्रक पलटा, घायल चालक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर बायपास पर फिर हुआ हादसा, रालामंडल के पास केले से भरा ट्रक पलटा, घायल चालक अस्पताल में भर्ती
Sun, 18 Jan 2026 06:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:15 PM IST
सार
इंदौर बायपास पर शनिवार रात रालामंडल के पास केले से लदा ट्रक पलट गया, जिससे एक बार फिर बायपास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बायपास पर होने वाले हादसों का आलम यह है कि बीते 18 दिनों में चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इंदौर बायपास पर केले से भरा ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर का बायपास लगातार हादसों की वजह बनता जा रहा है। पंद्रह दिन में बायपास पर पांच हादसे हो चुके हैं। यहां चले निर्माण कार्यों की वजह से रात के समय यहां आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।
विज्ञापन
शनिवार रात भी यहां केले से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा तेजाजी नगर चौराहा से आगे रालामंडल के समीप हुआ। गौरतलब है कि रालामंडल में फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है और ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। ट्रक चालक परिवर्तित मार्ग को समझ नहीं पाया और स्पीड पर नियंत्रण नहीं रहने से ट्रक पलट गया। ट्रक में भरे केले सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को अस्पताल भिजवाया। ट्रक पलटने के कारण ट्रैफिक रुकने से एक तरफ की लेन पर आधा किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP News: दूसरी मंजिल से गिरा नहीं फेंका गया था जतिन, मासूम बेटे की बलि देने वाली मां को उम्रकैद; जानें मामला
पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाकर ट्रक को सड़क के एक तरफ किया। इस दौरान ट्रैफिक बहाल करने के लिए दूसरी लेन से बारी-बारी से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। दोनों तरफ की लेन से दो घंटे बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो पाई।
पिछले साल हो चुकी है पंद्रह लोगों के मौतें
राऊ से लेकर मांगलिया तक बने तीस किलोमीटर लंबे बायपास पर तीन स्थानों पर पुलों का निर्माण किया जा रहा है। न तो ठीक से वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए और न ही डायवर्जन की सूचना मार्ग पर लगाई गई है। इस कारण आए दिन बायपास पर हादसे होते रहते हैं। पिछले साल पंद्रह लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि बीते 18 दिनों में चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
