फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news aqi air quality index plantation tress nature

Indore News: इंदौर में सांस लेना मुश्किल, वायु गुणवत्ता सबसे बुरे स्तर पर, घटती हरियाली बढ़ते वाहन बने खतरा

Sat, 02 Nov 2024 10:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Nov 2024 10:11 PM IST
सार

Indore News: देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पर्यावरण प्रदूषण के ग्राफ में भी शीर्ष पर जाता जा रहा है, वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। 
 

विज्ञापन
indore news aqi air quality index plantation tress nature
इंदौर में शाम के समय सड़कों पर जमा धुआं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब होता जा रहा है। पिछले कुछ साल में इंदौर में जिस तेजी से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा है उसने सभी को चिंता में डाल दिया है। मेट्रो जैसे अधूरे प्रोजेक्ट्स, गाड़ियों की बढ़ती संख्या और कम होती हरियाली शहर को प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर ले जा रही है। 
विज्ञापन


500 के खतरनाक स्तर तक पहुंचा एक्यूआई
इंदौर में एक्यूआई लगातार 250 तक बना रहता है। 1 नवंबर को तो इसने 500 का आंकड़ा छू लिया जो बेहद खतरनाक स्तर होता है। हालांकि इसमें दीपावली को होने वाला प्रदूषण शामिल है लेकिन सामान्य दिनों में भी इंदौर का एक्यूआई 250 से 300 तक रहता है। 
विज्ञापन


हरियाली को बचाना जरूरी
पर्यावरणविद् ओपी जोशी कहते हैं कि हरियाली को बचाना ही प्राथमिकता होना चाहिए। जिस तरह से हम विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर रहे हैं वह शहर को मुश्किल में डाल रही है। अब समय नहीं बचा है कि हम कुछ सोच भी सकें। हम खतरे के निशान पर खड़े हैं। धुआं, वायुमंडल में जहरीली गैसें और धूल के कण बढ़ते जा रहे हैं और लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल होने लगी है। हमें सोचना होगा कि हम किस तरह का इंदौर तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाली के लिए लक्ष्य तय करें
शिक्षाविद् एसएल गर्ग कहते हैं कि हरियाली के लिए लक्ष्य तय करना होंगे। सिर्फ कागज पर बात करने से कुछ नहीं होगा। बड़ी संख्या में पौधरोपण करना होगा और लगातार उसकी मानिटरिंग करना होगी। पौधों को देखभाल की आवश्यकता होती है और हर प्रोजेक्ट को गंभीरता से लेना होगा। शहर को पांच से छह नए सिटी फारेस्ट चाहिए जहां हजारों पेड़ हों। 

सभी को मिलकर प्रयास करना होंगे
अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को संस्थाओं और जनता की भागीदारी बढ़ाना चाहिए। प्रकृति के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। जिस तरह से इंदौर में प्रदूषण बढ़ रहा है आने वाला समय मुश्किल हो जाएगा। सभी को मिलकर प्रयास करना होंगे। 


पेड़ों की कटाई रोकना प्राथमिकता हो
पर्यावरण प्रेमी मंच के अजय लागू ने कहा कि पेड़ों की कटाई रोकना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। हम कितने भी पौधे लगा लें लेकिन यदि हम प्राचीन पेड़ों को काटते रहेंगे तो उसकी भरपाई नहीं हो सकती। पहले पेड़ों की कटाई रोकें फिर पौधरोपण अधिक से अधिक करें तभी पर्यावरण बेहतर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed