फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news animal tail in temple chandra grahan 2025 tantra mantra

Indore News: चंद्रग्रहण से पहले मंदिर में मिली पशु की पूंछ, CCTV ने उड़ाए पुलिस के होश, डरे रहवासी

Sun, 07 Sep 2025 04:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Sep 2025 04:07 PM IST
सार

Indore News: घटना के बाद रहवासियों और हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके से पूंछ जब्त कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
indore news animal tail in temple chandra grahan 2025 tantra mantra
रहवासियों ने पुलिस को आवेदन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

चंद्रग्रहण से एक दिन पहले शनिवार को इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक मंदिर में पशु की पूंछ मिलने से हड़कंप मच गया। तुलसी नगर स्थित मंदिर की रेलिंग पर किसी ने पूंछ रख दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रहवासी आक्रोशित हो गए और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह किसने किया और क्यों किया। मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस ने रहवासियों को समझाइश दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: झांकियों के बीच बड़ी कार्रवाई, 40 बदमाश गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
मंदिर परिसर में पशु अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों ने घोर आपत्ति जताई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर एकत्र होकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और दोषियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही लसूडिया पुलिस मौके पर पहुंची और पूंछ को जब्त कर लिया। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अवशेष किस पशु का है, इसकी पुष्टि की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच
पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए जांच तेज कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इलाके में पुलिस तैनात
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed