{"_id":"69193d7092e0c895eb03954a","slug":"indore-news-agniveer-recruitment-rally-indore-indian-army-jobs-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 23 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी आर्मी भर्ती, 15 जिलों के युवा आजमाएंगे किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 23 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी आर्मी भर्ती, 15 जिलों के युवा आजमाएंगे किस्मत
Sun, 16 Nov 2025 10:27 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:27 AM IST
सार
Indore News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी भर्ती रैली, सेना ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना भर्ती कार्यालय महू (मध्य प्रदेश) द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 23 नवंबर से 05 दिसंबर 2025 तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंदौर में किया जाएगा।
15 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं
इंदौर और उज्जैन संभाग के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अग्निवीर ऑनलाइन सामान्य परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। अग्निवीर भर्ती रैली में इंदौर और उज्जैन संभाग के कुल 15 जिले इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर मालवा और शाजापुर शामिल है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: सलमान लाला केस में एक्टर एजाज खान की इंदौर में पेशी, क्राइम ब्रांच से माफी मांगी, फोन जब्त
विज्ञापन
यह दस्वावेज साथ लेकर आएं
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रैली के लिए प्रवेश-पत्र ईमेल आईडी एवं इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindiarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। रैली के दिन अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज और रंगीन फोटो लेकर उपस्थित होना होगा।
बिचौलियों से सावधान रहें
भर्ती कार्यालय महू द्वारा बताया गया कि संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है एवं इसमें बिचौलियों की किसी भी प्रकार से कोई भूमिका नहीं है। सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया योग्यता पर आधारित है।
हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
अभ्यर्थियों से अपील है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय महू के हेल्पलाइन नंबर 7648815570 पर संपर्क किया जा सकता है।