फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Actor Ajaz Khan appears before Crime Branch in Salman Lala case

Indore News: सलमान लाला केस में एक्टर एजाज खान की इंदौर में पेशी, क्राइम ब्रांच से माफी मांगी, फोन जब्त

Sun, 16 Nov 2025 06:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 16 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

Indore News: एक्टर एजाज खान को सलमान लाला की मौत पर भड़काऊ और सांप्रदायिक वीडियो बनाने के मामले में शनिवार को इंदौर क्राइम ब्रांच में पेश होना पड़ा। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया से मिलकर उन्होंने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी।

विज्ञापन
indore news Actor Ajaz Khan appears before Crime Branch in Salman Lala case
एजाज खान ने मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

एक्टर एजाज खान शनिवार को इंदौर क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए। उन्हें सलमान लाला की मौत के बाद भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाले एक वीडियो के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। अपने वकील के साथ इंदौर पहुंचे एजाज खान ने एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया से मुलाकात की और अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। क्राइम ब्रांच ने एक्टर का मोबाइल जब्त कर लिया है और बयान दर्ज करने के बाद वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Indore: इंदौर में बीआरटीएस की लेन बंद, बसें भी अब मिक्स ट्रैफिक लेन में चल रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
हाल ही में सलमान लाला की मौत के बाद एक्टर एजाज खान ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी। एजाज ने आरोप लगाया था कि सलमान लाला वर्ग विशेष का था, इसलिए पुलिस ने उसे मार दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि मौके पर एनकाउंटर जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला था। इस वीडियो के बाद एजाज खान पर एफआईआर दर्ज की गई थी। सोशल मीडिया पर सलमान लाला को लेकर कई अन्य भड़काऊ पोस्ट भी वायरल हुए थे, जिसके चलते क्राइम ब्रांच ने करीब 35 अकाउंट्स को जांच के लिए लिस्टेड किया था।

एजाज खान का विवादित बयान
सलमान लाला के समर्थन में जारी किए गए वीडियो में एजाज खान ने कहा था, "मुझे ऐसा लगता है कि वह समंदर में तैरने वाला बहुत बड़ा तैराक था। समंदर में तैरने वाले तालाबों में डूबकर नहीं मरा करते। अगर वह गैंगस्टर था, तो उसका गुनाह यह नहीं था कि वह गैंगस्टर था, गुनाह यह था कि वह मुसलमान था- इसलिए उसे मार दिया गया।"

एडिशनल डीसीपी से मांगी माफी
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक्टर एजाज खान अपने वकील के साथ सीधे एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने अपने भड़काऊ वीडियो और बयानों को लेकर माफी मांगी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एजाज खान का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनके बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed