फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: administration shuts down unhygienic gajak factories in indore

Indore News: गंदगी में बन रही थी गजक, प्रशासन ने दो फैक्ट्रियों पर जड़ा ताला

Sat, 27 Dec 2025 01:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 Dec 2025 01:36 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गंदगी और बिना लाइसेंस गजक निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेताजी सुभाष मार्ग और पाटनीपुरा स्थित दो गजक फैक्ट्रियों को बंद कराया। नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
indore news: administration shuts down unhygienic gajak factories in indore
प्रशासन ने सील की फैक्ट्रियां - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में मिलावट और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। गंदगी के बीच गजक निर्माण पाए जाने पर नेताजी सुभाष मार्ग और पाटनीपुरा स्थित दो गजक फैक्ट्रियों में खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
इंदौर वाले हिस्से में बुधनी रेल लाइन का काम शुरू, खेतों में बन रहे हैं अंडरपास और ब्रिज
विज्ञापन


नेताजी सुभाष मार्ग स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई
दिनांक 26 दिसंबर 2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नेताजी सुभाष मार्ग, इंदौर स्थित मां दुर्गा गजक भंडार का निरीक्षण किया। मौके पर प्रतिष्ठान संचालक मुरैना निवासी मुकेश राठौर उपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि वे शीत ऋतु में गजक, दाना पट्टी आदि का निर्माण कर छोटे विक्रेताओं को सप्लाई करते हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी पाई गई। अस्वच्छ परिस्थितियों में गजक एवं मूंगफली दाना पट्टी का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए और गंभीर अनियमितताओं के चलते खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटनीपुरा स्थित जय मां दुर्गा गजक भंडार पर भी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 56/12 पाटनीपुरा, इंदौर स्थित जय मां दुर्गा गजक भंडार का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि यहां बिना वैध खाद्य लाइसेंस के गंदगी के बीच गजक का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर मूंगफली दाना टुकड़ी, गुड़, तिल एवं पिस्ता फ्लेवर गजक का निर्माण पाया गया। सभी खाद्य पदार्थों के नमूने विधिवत रूप से संग्रहित किए गए। बिना लाइसेंस खाद्य निर्माण और गंभीर अस्वच्छता को देखते हुए निर्माण कार्य तत्काल बंद करवाया गया।

नमूनों की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed