फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: कादरी के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी, विजयवर्गीय बोले छोड़ेंगे नहीं, शहर गुस्से से उबल रहा

Fri, 20 Jun 2025 10:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 20 Jun 2025 10:17 PM IST
सार

Indore News: कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, मंत्री बोले सिमी से जुड़े होने की शिकायत भी मिल चुकी

विज्ञापन
Indore News: Action Against Congress Councillor Anwar Kadri, Bulldozer to be Used on His House
मंत्री विजयवर्गीय, पार्षद अवनर कादरी, महापौर भार्गव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी लव जिहाद के केस में फरार हैं। वे परिवार के साथ घर से कहीं जा चुके हैं और पुलिस लगातार सुबह शाम उन्हें पकड़ने के लिए छापे मार रही है। कल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को कादरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का कहा था। आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कादरी पर सख्त एक्शन के लिए कहा है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कादरी के घर पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ कादरी के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हो रहे, शहर के लोग उसे जल्द पकड़ने और सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। 


यह भी पढ़ें- कादरी की पूरी क्राइम प्रोफाइल...
Anwar Qadri Indore Love Jihad Case: पार्षद अनवर कादरी अब भी फरार,हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए देता था पैसा

मंत्री बोले कादरी जैसे अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज कहा कि अनवर कादरी पर सिमी से जुड़े होने के भी आरोप लग चुके हैं। कई प्लाट और मकानों पर भी उसने बलपूर्वक कब्जे किए हैं। इस तरह के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। 



महापौर बोले पार्षदी समाप्त होगी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त करने के लिए संभाग आयुक्त को पत्र लिखा है। जल्द ही उसकी पार्षदी खत्म की जाएगी। वहीं लव जिहाद की फंडिंग के मामले में भी उस पर जांच चल रही है। जांच में सभी बातें साफ होने के बाद और भी कड़ी कार्रवाई होगी। 
Indore News: Action Against Congress Councillor Anwar Kadri, Bulldozer to be Used on His House
महिलाओं ने मारी पोस्टर पर चप्पलें - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
19 केस दर्ज हैं कादरी पर 
इंदौर में लव जिहाद को फंडिंग करने का आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत 19 आपराधिक मामलों में नामजद रहा है। इनमें जानलेवा हमला, डकैती, बलवा, अवैध हथियार रखना, जमीन कब्जा करना और मारपीट जैसे केस शामिल हैं। अनवर 2011 में एक साल की सजा भी काट चुका है।

दस हजार का इनाम घोषित हुआ
लव जिहाद मामले में फरार चल रहे अनवर पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें हर संभावित ठिकाने पर छापे मार रही हैं। वह अपने परिवार के साथ फरार हुआ है। उसके घर पर ताला डला है। 
 
Indore News: Action Against Congress Councillor Anwar Kadri, Bulldozer to be Used on His House
राजवाड़ा पर फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
राजवाड़ा पर अनवर डकैत का पुतला फूंका 
इंदौर के राजवाड़ा पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस पार्षद और 10 हजार का इनामी आरोपी अनवर उर्फ अनवर डकैत का पुतला फूंका। डकैत पर लव जिहाद को फंडिंग, अवैध वसूली और धमकाने जैसे गंभीर आरोप हैं। अब डकैत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में करणी सेना ने आज कांग्रेसी पार्षद अनवर डकैत के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अनवर पर आरोप लगाए कि वह लव जिहाद को फंडिंग करता है उसने कई हिंदू परिवारों को धमकाया और अवैध वसूली के मामलों में उसका नाम थानों में दर्ज है। डकैत लंबे समय से फरार है और उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित है। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ मौजूद रही और सभी ने अनवर मुर्दाबाद और नारी के सम्मान में करणी सेना मैदान में के नारे लगाए। इस दौरान वरिष्ठ नेता किशोर सिंह सिकरवार, संभाग अध्यक्ष अभिनव सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष शुभम सिंह राजपूत, राहुल सिंह जादौन और अमर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed