फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anwar Qadri Indore Love Jihad Case:पार्षद अनवर कादरी अब भी फरार,हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए देता था पैसा

Mon, 16 Jun 2025 07:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 16 Jun 2025 07:16 PM IST
सार

Anwar Qadri Indore Love Jihad Case: इंदौर में लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाला पार्षद अनवर कादरी अब भी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार हुए मुस्लिम युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है। इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। हिन्दू लड़कियों को फंसाने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती थी। 

विज्ञापन
Indore Crime News Hindu Girls Trapped and Pushed into Flesh Trade After Nikah Know Full News in hindi
पार्षद अनवर कादरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में हिन्दू लड़कियों को फंसाने और निकाह के बाद उन्हें देह के व्यापार में धकेलने की बड़ी साजिश सामने आई । लव जिहाद के इस केस में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी भी शामिल है। उस पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। केस दर्ज होने के बाद अनवर कादरी फरार हो गया है। कादरी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। इस केस में सोची समझी साजिश के तहत हिन्दू लड़कियों को फंसाया जाता था। इस साजिश में सोशल मीडिया का उपयोग, लालच, महंगे गिफ्ट, ब्लैकमेलिंग और राजनीति के साथ बहुत कुछ शामिल है। यह भी पता चला है कि मुस्लिम युवकों को हिन्दू लड़कियों को फंसाने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती थी। 



Indore News: 18 जून को इंदौर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कलेक्टर पहुंचे आयोजन स्थल

क्या है मामला
इंदौर की बाणगंगा थाने की पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ा जिनके नाम हैं साहिल शेख और अल्ताफ। इन दोनों ने जो सच्चाई बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। इंदौर के बाणगंगा थाने के टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि एक युवती थाने में शिकायत करने के लिए आई थी। उसने आरोपी साहिल शेख के खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज करवाया। साहिल के पिता का नाम मोहम्मद आजम है और यह परिवार मौनी बाबा आश्रम के पीछे रहता है। इसके कुछ देर के बाद एक और युवती थाने पर आई और उसने एक दूसरे युवक के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का केस दर्ज करवाया। इस युवक का नाम है अल्ताफ और इसके पिता का नाम है मंजूर अली। यह परिवार नरवल में रहता है। 
Indore Crime News Hindu Girls Trapped and Pushed into Flesh Trade After Nikah Know Full News in hindi
अल्ताफ और साहिल शेख - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अनवर डकैत के नाम से पहचाना जाता है पार्षद
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी को भी सह आरोपी बनाया गया है। इस पूरे षडयंत्र में वह मुख्य व्यक्ति है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को अनवर डकैत के नाम से भी जानते हैं। उस पर पुलिस ने लव जिहाद में आरोपियों की मदद करने और हिंदू लड़कियों को देह का व्यापार कराने के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है। 

ये भी पढ़ें-साइबर पुलिस ने लड़कियों के लिए जारी की एडवाइजरी, फर्जी प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बनाते हैं शिकार

कितने पैसे देता था पार्षद
बाणगंगा थाने के टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि आरोपियों ने यह बात बताई है कि कांग्रेस का पार्षद अनवर कादरी मुस्लिम लड़कों को हिन्दू लडकियों को फंसाने के लिए लाखों रुपए देता था। इनमें से एक आरोपी को एक लाख और दूसरे को दो लाख रुपए दिए गए थे। इन पैसों से आरोपी हिन्दू लड़कियों को महंगे गिफ्ट दिलवाते थे और घुमाने ले जाते थे। पुलिस ने बताया कि साहिल पेंटर है और अल्ताफ मैकेनिक है। 
Indore Crime News Hindu Girls Trapped and Pushed into Flesh Trade After Nikah Know Full News in hindi
टीआई सियाराम गुर्जर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शादी के बाद लाखों रुपए और मिलते
दोनों आरोपियों ने बताया कि निकाह करके जब हम उन लड़कियों को मुस्लिम बना देते तो हमें पार्षद अनवर कादरी लाखों रुपए और देता। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पार्षद से 10 से 12 मुलाकात कर चुके थे। वह किश्तों में उससे तीन लाख रुपए ले चुके थे। 

लड़कियों को कैसे फंसाया
साहिल और अल्ताफ ने पुलिस को बताया कि हमने इंस्टाग्राम पर अर्जुन और राज के नाम से प्रोफाइल बनाई। इसके बाद हिन्दू लड़कियों को फंसाना शुरू किया। जब हम दोनों से दो हिन्दू लड़कियां फंस गई तो हम पार्षद अनवर कादरी के पास पहुंचे। हमें पता था कि पार्षद हिन्दू लड़कियों को फंसाने पर बहुत पैसे देता है। दोनों ने बताया कि जब हम पार्षद के पास पहुंचे तो उसने मोबाइल में हिन्दू लड़कियों के फोटो देखे और इसके बाद हमें पैसे भी दिए। इन पैसों से हमने लड़कियों को महंगे मोबाइल दिलाए और खूब गिफ्ट दिए। हम उन्हें घुमाने भी ले जाते थे। 

कैसे हुआ खुलासा
इन लड़कों ने हिन्दू लड़कियों को फंसाने के बाद अपने दोस्तों को इन लड़कियों के फोटो दिखाए। इनके ही किसी दोस्त ने यह फोटो हिन्दू संगठनों को पहुंचा दिए। हिन्दू संगठनों ने इन लड़कों को पकड़ा और इनसे पूछताछ की। इसके बाद इन लड़कियों के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी और उन्हें पुलिस के पास जाने के लिए कहा। 

बड़ा सवाल - कहां से आई फंडिंग
पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है कि पार्षद अनवर कादरी इतना पैसा कहां से लाता था। एक लड़की को फंसाने के लिए वह लाखों रुपए दे रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरे रैकेट में कौन कौन लोग हैं। 

ये भी पढ़ें-छात्राओं से हैवानियत का फरहान ही मास्टरमाइंड, जानें कोर्ट में पेश पुलिस के चालान में और क्या

पुलिस मार रही छापे
पुलिस कादरी को पकड़ने के लिए लगातार छापे मार रही है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ साल से अपने घर पर नहीं रहता है। उसने हाल ही में नया घर लिया है जहां पर वह रहता है। उसका परिवार पुराने घर में ही रहता है। 

पार्षद पर दर्ज हैं कई केस
पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत पर पूर्व से ही कई दर्जन मामले दर्ज हैं। अनवर कादरी पहले कई तरह के व्यापार कर चुका है। बाद में वह राजनीति में आया और कांग्रेस में शामिल हुआ। पिछले साल 24 फरवरी 2024 को अपने पड़ोसी से हुए विवाद के बाद वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर घर में घुस गया था। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पार्षद कादरी जेल भी जा चुका है। वहीं पिछले दिनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किए गए प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने पार्षद कादरी पर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया था और जेल भेज दिया था। 

भाजपा ने कहा कांग्रेस इस्तीफा क्यों नहीं ले रही
इस मामले में बीजेपी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को तुरंत पार्षद अनवर कादरी का इस्तीफा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस के पार्षद अब हिंदू बेटियों को लव जिहाद के मामले में फंसाने के लिए फंडिंग करने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व की कमलनाथ सरकार में पार्षद कादरी को बंदूक का लाइसेंस दिया गया था जिसे जल्द से जल्द निरस्त करने की मांग भी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने की है।

 केस की फैक्ट फाइल समझिए-

कब सामने आया मामला
 ये पूरा मामला 14 जून 2025 शनिवार को सामने आया। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। 

कितने आरोपी
इस केस में मुख्य रूप से तीन  आरोपी हैं। दो युवक साहिल शेख और अल्ताफ (गिरफ्तार) को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि  पार्षद अनवर कादरी अभी फरार चल रहा है। 

कबसे चल रही थी साजिश
इस केस को लेकर पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि युवक एक साल से युवतियों के संपर्क में थे। 

कितने पैसे दिए गए
अभी तक जो रकम सामने आई है वो करीब तीन लाख रुपए है जो कादरी ने युवकों को दी है। 

कितनी लड़कियों को फंसाया
केस में अभी तक दो लड़कियां सामने आईं है। पुलिस के अनुसार इसमें और भी लड़कियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल जांच जारी है। बाकी का खुलासा कादरी के हिरासत में आने के बाद होगा। 

पुलिस जांच में क्या मिला
2 आरोपी युवकों के मोबाइल में कई हिन्दू लड़कियों के फोटो और वीडियो

आगे क्या होगा
2 आरोपी युवकों को कोर्ट में पेश किया, पुलिस रिमांड ली जाएगी। पार्षद के पकड़ाने पर और भी खुलासे होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed