फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A young man who went to the rooftop after seeing the string of a kite got electrocuted, fell seve

Indore News:पतंग की डोर देख छत पर गए युवक को लगा करंट, कई फीट दूर गिरा, हो गई मौत

Mon, 15 Jan 2024 03:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 Jan 2024 03:59 PM IST
सार

छत पर पतंग की डोर अटकी हुई थी। उसे पकड़ने के लिए योगेश छत पर चला गया। उसका ध्यान छत के पास से गुजर रही हाइटेेंशन लाइन पर नहीं गया। जैसे ही वह लाइन के करीब पहुंचा तो उसे करंट लगा और जोर से धमका हुआ।

विज्ञापन
Indore News: A young man who went to the rooftop after seeing the string of a kite got electrocuted, fell seve
पतंग की डोर के चक्कर में युवक को लगा करंट। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मकर संक्राति पर रविवार को पतंग की डोर के कारण एक हादसा हो गया। पतंग की डोर देख छत पर गया युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह कई फीट दूर तक उछला। करंट लगने और गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। वह अपने मामा की दुकान पर गया था।

विज्ञापन

रविवार को यह घटना आईटीआई चौराहे पर हुई। 28 वर्षीय योगेंद्र पिता अशोक कुशवाह गौरी नगर में रहता था।वह अपने मामा की दुकान पर गया था। उसकी नजर दुकान की छत पर गई। छत पर पतंग की डोर अटकी हुई थी।

विज्ञापन


उसे पकड़ने के लिए योगेश छत पर चला गया। उसका ध्यान छत के पास से गुजर रही हाइटेेंशन लाइन पर नहीं गया। जैसे ही वह लाइन के करीब पहुंचा तो उसे करंट लगा और जोर से धमका हुआ। जिसे सुनकर मामा छत पर पहुंचे तो योगेंद्र छत पर एक तरफ बेहोश पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट के कारण वह कई फीट उछल कर गिरा था। इस कारण उसे चोट भी लग गई। मामा ने  आसपास के व्यपाारियों की मदद से योगेंद्र को नीचे उतारा और एमवाय अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। योगेंद्र का विवाह नहीं हुआ था। परिवार में उसकी एक बहन है। पिता का कुछ वर्षों पहले निधन हो चुका था। इंदौर में वह अपने मामा के साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed