फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 40 shops at Dewas Naka demolished for a service road in Indore; the land had been encroached upon

Indore news: इंदौर में सर्विस रोड के लिए देवास नाका की 40 दुकानें जमीदोंज, वर्षों से था जमीन पर कब्जा

Mon, 22 Jun 2026 06:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 22 Jun 2026 06:49 PM IST
सार

देवास नाका ब्रिज की सर्विस रोड के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए सोमवार को प्रशासन और इंदौर विकास प्राधिकरण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक दुकानों को जमींदोज कर दिया।बीस साल पहले अतिक्रमण कर दुकानें बनाई गई थीं।

विज्ञापन
Indore News: 40 shops at Dewas Naka demolished for a service road in Indore; the land had been encroached upon
देवास नाका की 40 दुकानें जमीदोंज - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में देवास नाका क्षेत्र में आकार ले रहे ब्रिज की सर्विस रोड के लिए सोमवार को इंदौर विकास प्राधिकरण और प्रशासन ने एक साथ 40 से ज्यादा दुकानें तोड़ दीं। इस कार्रवाई को लेकर बेरोजगार हुए दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों का कहना था कि वर्षों से प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा कर व्यापार किया जा रहा था और अब वहां से सर्विस रोड निकालना जरूरी है।

विज्ञापन

 

देवास नाका में एमपीआरडीसी ब्रिज का निर्माण कर रहा है। ब्रिज का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ब्रिज के पास सर्विस रोड के निर्माण में 40 दुकानें बाधक बनी हुई थीं। नगर निगम ने एक माह पहले ही दुकानदारों को नोटिस दे दिया था। इन दुकानों में रेस्टोरेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स सहित अन्य व्यवसाय संचालित हो रहे थे। दुकानदारों ने करीब 20 वर्षों से इंदौर विकास प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानें बना रखी थीं। इसी कारण उनके पास जमीन के वैध दस्तावेज नहीं थे।

विज्ञापन

 

कुछ दुकानदारों ने कलेक्टर से मिलकर मदद भी मांगी थी, लेकिन अतिक्रमण होने के कारण उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी।सुबह नगर निगम का अमला चार पोकलेन मशीनों और 50 से अधिक श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंचा। अधिकांश दुकानें पहले ही खाली कर दी गई थीं। हालांकि एक दुकानदार ने अपनी मोबाइल की दुकान खाली नहीं की थी। दुकानों को तोड़ते समय अधिकारियों की नजर उस दुकान पर पड़ी और ताला खुलवाकर सामान बाहर निकलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुकानदारों को भी इस बात का अंदेशा था कि अतिक्रमण के कारण उनकी दुकानें कभी भी हटाई जा सकती हैं, इसलिए उन्होंने दुकानों का पक्का निर्माण नहीं कराया था। इसी वजह से उन्हें तोड़ने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। महज दो घंटे में 40 दुकानें जमींदोज कर दी गईं।


 

मंगलवार से नगर निगम मलबा हटाने का काम शुरू करेगा। इसके बाद प्राधिकरण अपनी जमीन एमपीआरडीसी को सौंपेगा। लगभग 15 दिन बाद सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed