फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 15 year old boy killed in bomb blast at Mhow Army range

Indore News: आर्मी क्षेत्र में बड़ा धमाका, 15 साल के किशोर की मौत

Fri, 26 Dec 2025 10:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 26 Dec 2025 10:06 PM IST
सार

महू के सिमरोल थाना अंतर्गत आर्मी फायरिंग रेंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां भेड़ चराने गए 15 वर्षीय किशोर राहुल की जिंदा बम की चपेट में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore News 15 year old boy killed in bomb blast at Mhow Army range
इंदौर - फोटो : डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पास महू सैन्य क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आर्मी रेंज में एक जिंदा बम फटने से 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। इस घटना में किशोर के साथ मौजूद एक भेड़ की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 

भेड़ चराने गया था किशोर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महू के बड़गोंदा क्षेत्र का निवासी राहुल अपनी भेड़ों को चराने के लिए गया था। चराते समय उसकी कुछ भेड़ें सैन्य क्षेत्र की सीमा के भीतर चली गईं। राहुल अपनी भेड़ों को वापस लाने के लिए आर्मी रेंज के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुआ। इसी दौरान वहां पड़ा एक जिंदा बम अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आने से राहुल और एक भेड़ की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

 

सैन्य अभ्यास के क्षेत्र में हुआ हादसा 

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेना के अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है, क्योंकि यह क्षेत्र सैन्य अभ्यास के लिए उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद राहुल के परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि भेड़ लाने के दौरान इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने सैन्य सीमा के पास सुरक्षा और चेतावनी बोर्ड को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed