फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news 10th class student attacked with sword in school

Indore: 10वीं के छात्र ने स्कूल में तलवार से किया हमला, सीसीटीवी कैमरे और सामान तोड़ा, कारण सुनकर चौंकी पुलिस

Wed, 31 Jan 2024 04:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 31 Jan 2024 04:20 PM IST
सार

Indore News: पुलिस ने पिता पर दर्ज किया आर्म्स एक्ट का केस, कई बार छात्राओं पर भी कर चुका है कमेंट। समझाने पर करता है मारपीट। 
 

विज्ञापन
indore news 10th class student attacked with sword in school
छात्र ने दोस्त के साथ स्कूल में किया तलवार से हमला। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में 10वीं कक्षा के एक नाबालिग स्टूडेंट ने अपने स्कूल में जमकर हंगामा किया। 15 वर्षीय यह छात्र तलवार लेकर स्कूल में पहुंच गया और टीचर्स से अभद्रता की। उसने हंगामे के दौरान टेबल कुर्सी भी तोड़ दी। इसके साथ सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। नाबालिग छात्र पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। स्कूल संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। स्कूल का कहना है पढ़ाई का कहने पर छात्र इस तरह की हरकतें करता है। पुलिस भी इस बात पर जांच कर रही है। स्कूल कैंपस में यह घटना मंगलवार के दिन हुई। आज घटना का वीडियो सामने आ गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पिता पर भी आर्म्स एक्ट में केस दर्ज 
लसूड़िया थाना टीआई तारेश सोनी के मुताबिक घटना भारती बाल मंदिर स्कूल स्कीम नंबर 114 की है। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से अजय पावड़े ने शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने छात्र के घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां पर तलवार मिली। पुलिस ने छात्र के पिता के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि छात्र स्कूल के स्टाफ और छात्राओं पर भी कमेंट्स करता है। पहले भी वह स्कूल में कई विवाद कर चुका है और हर बार बाहर से गुंडे लाने की धमकी देता है। स्कूल मैनेजमेंट ने अभी घटना के वीडियो नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल का सामान भी तोड़ दिया 
स्कूल संचालक अजय पावड़े ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को स्कूल का एक स्टूडेंट तलवार लेकर अचानक अंदर आ गया। जब वह मंगलवार को स्कूल में थे तभी यह घटना हुई। उसने स्कूल के फर्नीचर, पंखे और सीसीटीवी कैमरों पर भी तलवार मारी। इसके बाद वह अन्य स्टूडेंट से मारपीट करने लगा। 

पढ़ाई की बात कहने पर करता है मारपीट
अजय ने बताया कि आरोपी छात्र पढ़ाई की बात कहने पर भड़क जाता है। वह टीचर्स और स्टाफ से पहले भी अभद्रता कर चुका है। हम पहले भी उसे कई बार समझा चुके हैं लेकिन वह लगातार इस तरह की हरकत करता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed