{"_id":"65c66119ffd875d2500011cf","slug":"indore-nagar-nigam-crime-news-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर नगर निगम में रिटायर्ड फौजी ने तान दी रिवॉल्वर, गार्ड से हो गया था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर नगर निगम में रिटायर्ड फौजी ने तान दी रिवॉल्वर, गार्ड से हो गया था विवाद
Fri, 09 Feb 2024 11:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:06 PM IST
सार
इंदौर नगर निगम कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि रिटायर्ड फौजी ने यहां के गार्ड पर रिवॉल्वर तान दी।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
एक रिटायर्ड फौजी ने इंदौर नगर निगम में गार्ड पर रिवॉल्वर तान दी। नगर निगम ऑफिस में कार पार्किंग को लेकर यह विवाद हुआ था। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। विवाद स्वास्थ्य विभाग की पार्किंग में हुआ है। वीडियो में फौजी कह रहा है कि यदि कोई मुझे मारने आएगा तो क्या मैं छोड़ दूंगा। इस दौरान अन्य लोगों से भी उसकी बहस हुई।
निगमायुक्त की गाड़ी की जगह खड़ी की अपनी गाड़ी
बताया जा रहा है कि फौजी ने जहां गाड़ी पार्क की वहां पर निगमायुक्त की कार खड़ी होती है। इस पर वहां मौजूद गार्ड लक्ष्मण मोरे ने फौजी को गाड़ी पार्क करने से मना कर दिया। लक्ष्मण ने कहा कि यहां गाड़ी पार्क मत करिए, यहां पर निगमायुक्त की कार खड़ी होती है। इसके बाद फौजी भड़क गया और कुछ देर विवाद के बाद में रिवॉल्वर निकाल ली। बाद में आसपास के लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करवाया।