फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Murdered wife due to suspicion of character, took the body to crematorium to burn it

Indore: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, शव जलाने श्मशान ले गया पति गिरफ्तार, हातोद के समीप गांव की घटना

Fri, 27 Jun 2025 05:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Jun 2025 05:40 PM IST
सार

धर्मेंद्र ने पूजा की हत्या की। तब उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। धर्मेंद्र ई रिक्शा चलताा है। वह पूजा का शव ई रिक्शा में श्मशान घाट ले गया। इसके बाद वह लकड़ी और कंडे गांव से चिता जलाने के लिए ले जा रहा था। उसे देखकर ग्रामीणों को शंका हुई। 

विज्ञापन
Indore: Murdered wife due to suspicion of character, took the body to crematorium to burn it
पति ने की पत्नी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हातोद में चरित्र शंका में एक युवक ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी की हत्या की दी। तलवार से उसने पत्नी के शरीर पर कई वार किए। मौत के बाद वह शव को जलाने के लिए श्मशान भी ले गया। जब वह लकड़ी, कंडे की व्यवस्था कर रहा था तो ग्रामीणों को उस पर शंका हुई और पुलिस को सूचना दी। आरोपी पति को श्मशान से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


हातोद के पाल कांकरिया गांव में पूजा की हत्या उसके पति धर्मेंद्र पछाड़ा ने कर दी। धर्मेंद्र अपनी पति पर शक करता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होते थे। दिन में पूजा के साथ धर्मेंद्र ने मारपीट की। इसके बाद उसने घर में रखी तलवार उठा ली और पूजा पर वार कर दिया। पूजा बार-बार अपने मायके जाती थी। धर्मेंद्र उसे जाने से रोकता था। अंतिम बार भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन


दोनों बच्चे स्कूल गए थे
जब धर्मेंद्र ने पूजा की हत्या की। तब उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। धर्मेंद्र ई रिक्शा चलाता है। हत्या के बाद वह पूजा का शव ई रिक्शा में श्मशान घाट ले गया। इसके बाद वह गांव से लकड़ी और कंडे चिता जलाने के लिए ले जा रहा था। उसे देखकर ग्रामीणों को शंका हुई। ग्रामीण उसका पीछा करते हुए श्मशान घाट पहुंचे तो वहां पूजा का शव था। ग्रामीणों ने हातोद थाने पर खबर की। इसके बाद पुलिस अफसर पहुंचे। उन्होंने श्मशान घाट से ही धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मृतका पूजा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed