फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore municipal corporation carbon credit green bond save environment

Indore News: पर्यावरण संरक्षण से हर साल 40 करोड़ रुपए कमाएगा इंदौर नगर निगम

Sun, 12 Feb 2023 09:26 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 Feb 2023 09:26 AM IST
सार

कार्बन क्रेडिट की कमाई में हुआ तेजी से इजाफा, बायो गैस प्लांट के फायदे को आगे बढ़ाएगा जलूद का सोलर प्लांट

विज्ञापन
indore municipal corporation carbon credit green bond save environment
इंदौर स्थित एशिया का सबसे बड़ा बायो गैस प्लांट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नगर निगम इंदौर पर्यावरण संरक्षण से कमाई करने वाला देश का नंबर वन शहर बन चुका है। दो साल पहले नगर निगम ने बायो गैस प्लांट के कार्बन क्रेडिट से जो कमाई शुरू की थी वह दस करोड़ रुपए से अधिक की हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर जलूद सोलर प्लांट से निगम को हर साल 20 करोड़ रुपए कार्बन क्रेडिट से मिलेंगे और दस करोड़ रुपए से अधिक का बिजली का खर्च बचेगा। इस तरह निगम हर साल 40 करोड़ रुपए सिर्फ पर्यावरण संरक्षण से ही कमाएगा। 
विज्ञापन


कार्बन क्रेडिट से कैसे पैसे कमा रहा निगम
निगम ने दो साल पहले शहर के कचरे से बायो सीएनजी बनाना शुरू किया था। इस सीएनजी से शहर में बसें भी चलाई जाती हैं। कचरे से मिथेन उत्पन्न होती है जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। निगम ने इस कचरे को बायो गैस में बदला और मिथेन का उत्सर्जन कम किया। इस तरह निगम ने कार्बन क्रेडिट कमाया। इस कार्बन क्रेडिट को अंतरराष्ट्रीय वॉलेंट्री कार्बन मार्केट में बेचकर निगम दस करोड़ रुपए से अधिक कमाता है। इस पूरे प्रोजेक्ट को निगम के लिए ईकेआई एनर्जी कंपनी संभालती है। यह कंपनी कार्बन क्रेडिट के मामले में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी है। 
विज्ञापन


बजट में 40 करोड़ का लाभ देगा सोलर प्रोजेक्ट 
जलूद में नर्मदा के पानी को पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट लग रहा है। यहां पर बहुत अधिक बिजली लगेगी। इस बिजली की पूर्ति के लिए निगम सोलर प्रोजेक्ट ला रहा है। इस प्रोजेक्ट की वजह से निगम को दस करोड़ रुपए सालाना की बिजली कम खरीदना पड़ेगी। इससे निगम के बजट में सीधे दस करोड़ रुपए का लाभ होगा। वहीं इस प्रोजेक्ट के कार्बन क्रेडिट से 20 करोड़ रुपए की कमाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण को भी लाभ, हमें भी फायदा
इंदौर ने सस्टेनेबल डवलपमेंट के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। हाल ही में इंदौर ने देश का पहला लोकल अर्बन बॉडी का ग्रीन बॉन्ड लांच किया है। जिसमें देशभर के लोगों ने 600 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। इससे हम जलूद में सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे। हमारी कोशिश है कि हम पर्यावरण संरक्षण से अधिक से अधिक लाभ ले सकें। जलूद के सोलर प्लांट से हमें 20 करोड़ रुपए से अधिक का कार्बन क्रेडिट लाभ होगा।  

- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर 

प्राइवेट कंपनियां में भी खुला कमाई का नया जरिया
इन्फाइनाइट एन्वॉयरमेंटल सॉल्यूशन के सीईओ सुमित सिंघवी ने बताया कि इंदौर की कंपनियां देशभर में कार्बन क्रेडिट के मामले में सबसे अच्छा काम कर रही हैं। यह कंपनियां न सिर्फ कार्बन का उत्सर्जन कम कर रही हैं बल्कि इससे अच्छी खासी कमाई भी कर रही हैं। कार्बन क्रेडिट कमाने वाली कंपनियों को इसे बेचकर न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार में आर्थिक लाभ मिलता है बल्कि सरकार से भी उन्हें कई योजनाओं में करोड़ों रुपए का फायदा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed